फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kathua news

Jammu News: एक अप्रैल से राशन की दुकानों से उपभोक्ताओं को मिलेगा फोर्टीफाइड चावल

Fri, 07 Jul 2023 06:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 07 Jul 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
kathua news
कुपोषण को रोकने में मिलेगी मदद, भारतीय खाद्य निगम के उपमहाप्रबंधक ने दी जानकारी
विज्ञापन

न्यूज एजेंसी
कठुआ। एक अप्रैल 2024 से जम्मू-कश्मीर के हर उपभोक्ता को फोर्टीफाइड चावल उपलब्ध करवाने की भारतीय खाद्य निगम ने तैयारी कर ली है। फोर्टीफाइड चावल कुपोषण को रोकने में मददगार होगा और महिलाओं को एनीमिया से बचाएगा। इसकी जानकारी निगम के उप महाप्रबंधक जम्मू पी. लोकनंदम ने दी है। वीरवार को कठुआ पहुंचे उपमहाप्रबंधक ने निगम के रेलवे रोड स्थित खाद्य भंडारण केंद्र का दौरा कर वहां भंडारण की स्थिति को देखा और वितरण व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।


इस दौरान उन्होंने बताया कि भारत सरकार लोगों तक पोषक अनाज पहुंचाने की मुहिम के तहत फोर्टीफाइड चावल पूरे देश में वितरित करवा रही है जम्मू-कश्मीर में भी इस योजना के तहत काम शुरू हो गया है जिसमें मिड डे मील एकीकृत बाल विकास सेवाएं जैसे कार्यक्रमों में ऐसे चावल की आपूर्ति की जा रही है। अगले वर्ष तक सभी योजनाओं के तहत वितरित किए जाने वाले राशन में इसे शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय खाद्य निगम जम्मू-कश्मीर में लोगों को राशन उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और ओपन मार्केट सेल स्कीम भी शामिल है। राशन की हर स्थिति में उपलब्धता को बनाए रखने के लिए वर्तमान समय में निगम के पास 279.64 लाख मीट्रिक टन गेहूं, 330.24 लाख मीट्रिक टन सामान्य चावल के अलावा 94.41 लाख मीट्रिक टन फोर्टीफाइड चावल उपलब्ध है। उपमहाप्रबंधक ने बताया कि सरकार समाज के कमजोर वर्गों की देखभाल करने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत बना रही है। कोरोना की महामारी के दौरान भी निगम ने पीएमजीकेएवाई के तहत 324 लाख मीट्रिक टन चावल और 455 लाख मीट्रिक टन गेहूं वितरित करवाया। इसके अलावा कुपोषण जैसी समस्या से निपटने के लिए भी वर्ष 2021 से लेकर 2023 तक एनएफएसए, एमडीएम और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत 6.68 लाख मीट्रिक टन चावल वितरित किया है। आगे उन्होंने बताया कि निगम जम्मू कश्मीर के साथ लद्दाख क्षेत्र में खाद्यान्न की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत है। इसके लिए 31 डिपो का संचालन किया जा रहा है। जिसमें 26 जम्मू और कश्मीर में और 5 लद्दाख में लोगों की खाद्य आवश्यकताओं को पूरा कर रहे है। वहीं बाजार में खाद्यान्न के मूल्य नियंत्रण के लिए निगम लगातार काम कर रहा है। इस मौके पर भारतीय खाद्य निगम के सहायक महाप्रबंधक सत्य प्रकाश पांडा, क्षेत्रीय प्रबंधक प्रवीण गौतम और कठुआ भंडारण केंद्र के प्रबंधक नीरज कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed