फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kathua Hiranagar: Rumor of suspicious sighting in border area search operation underway one school close early

हीरानगर: सीमांत क्षेत्र में संदिग्ध देखे जाने की अफवाह, चला तलाशी अभियान, स्कूल ने बच्चों को कर दी छुट्टी

Fri, 12 May 2023 12:00 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हीरानगर (कठुआ)
अमर उजाला नेटवर्क, हीरानगर (कठुआ) Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 12 May 2023 12:00 PM IST
सार

राजबाग के नजदीक सीमावर्ती इलाके से जोड़ने वाली सड़क के आसपास तलाशी अभियान चलाया। वहीं, एकाएक तलाशी अभियान के बाद नजदीकी स्कूलों में संदिग्धों को मौजूदगी को लेकर अफवाह फैल गई।

विज्ञापन
kathua Hiranagar: Rumor of suspicious sighting in border area search operation underway one school close early
हीरानगर में तलाशी अभियान के दौरान - फोटो : अरुण खजूरिया

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला कठुआ के हीरानगर सेक्टर से सटे इलाकों में सुरक्षाबलों की चौकसी लगातार जारी है। शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने राजबाग के नजदीक सीमावर्ती इलाके से जोड़ने वाली सड़क के आसपास तलाशी अभियान चलाया। वहीं, एकाएक तलाशी अभियान के बाद नजदीकी स्कूलों में संदिग्धों को मौजूदगी को लेकर अफवाह फैल गई।

विज्ञापन


एहतियातन एक निजी स्कूल में प्रबंधन ने बच्चों को छुट्टी कर घर भेज दिया तो वहीं दूसरे स्कूल में बच्चों को आउटडोर गतिविधियों के लिए अनुमति नहीं दी गई। उधर, पुलिस ने मौके पर जाकर स्कूल प्रबंधकों को सुरक्षा के लिए आश्वस्त किया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह को अफवाह न फैलाएं।

विज्ञापन

पुंछ नगर के आसपास दूसरे दिन भी चला तालाशी अभियान

पुंछ नगर के मोहल्ला पुरानी पुंछ में संदिग्ध देखे जाने के बाद वीरवार को दूसरे दिन भी सुरक्षाबलों की ओर से आसपास के क्षेत्रों में दिनभर तलाशी अभियान चलाया गया। लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई सफलता नहीं मिली है।

पुलिस, एसओजी, सीआरपीएफ की तरफ से वीरवार सुबह नगर के आसपास के क्षेत्रों में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान मोहल्ला पुरानी पुंछ से सटे क्षेत्रों बेतार नदी और पुलस्त नदी के किनारों, जरनैली मोहल्ला एवं आजाद मोहल्ला के बाहरी इलाकों की घेराबंदी कर अभियान शुरू किया। क्षेत्रों में खेत, खलिहानों सहित चप्पे-चप्पे को खंगाला गया। नदी किनारों पर रेत बजरी उठाने के काम पर लगे लोगों के पहचान पत्रों की जांच की गई। तलाशी अभियान देर शाम तक जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed