{"_id":"5bed3aa8bdec226974558430","slug":"kathua-gangrape-and-murder-case-victim-family-removed-lawer-deepika-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ गैंगरेप कांड: पीड़ित परिवार ने अपने ही वकील को हटाया, यह है उसकी अहम वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ गैंगरेप कांड: पीड़ित परिवार ने अपने ही वकील को हटाया, यह है उसकी अहम वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
दीपिका सिंह राजावत
- फोटो : ANI
रसाना कांड में शिकायतकर्ता पीड़िता के पिता ने अपने अधिवक्ता दीपिका सिंह रजावत को हटाने के लिए बुधवार को सेशन जज पठानकोट की अदालत में आवेदन दिया। साथ ही उनसे पावर ऑफ अटार्नी भी वापस ले लिया है।
विज्ञापन
आवेदन में तौसीफ ने कहा है कि अभियोजन की कार्यवाही एसएस बासरा, जगदीश कुमार चोपड़ा की ओर से की जा रही है जिनका सहयोग केके पुरी, हरभजन सिंह, मुबीन फारूकी व अन्य वकील कर रहे हैं। इस केस की प्रगति से वे संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पिछले पांच महीने से रोजाना मामले की सुनवाई हो रही है, लेकिन दीपिका अब तक केवल दो या तीन बार ही उपस्थित हुई हैं। उन्होंने पठानकोट आने पर जान को खतरा बताया है। उनके बयान तथा केस में गैर उपस्थिति के कारण वे उन्हें जारी पावर ऑफ अटार्नी वापस लेते हैं। अब से वह उनकी वकील नहीं होंगी।
विज्ञापन