{"_id":"5ad26f6c4f1c1b86098b4993","slug":"kathua-case-resigned-ministers-said-party-had-sent-kathua-mla-lal-singh-blame-on-ali-shah-geelani","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: MLA लाल सिंह बोले- गिलानी के इशारे पर हो रहे हैं काम, पार्टी ने भेजा था कठुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: MLA लाल सिंह बोले- गिलानी के इशारे पर हो रहे हैं काम, पार्टी ने भेजा था कठुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:45 AM IST
विज्ञापन
Ministers Chaudhary Lal Singh and Chander Prakash
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधायक चौधरी लाल सिंह ने कहा कि कठुआ हत्याकांड मामले में अलगाववादियों के डर से सीबीआई जांच नहीं करवाई जा रही है। हमसे पहले अलगाववादी नेता गिलानी ने कह दिया था कि सीबीआई जांच नहीं करवाई जाए, जिसके बाद तथाकथित राजनेताओं को लग रहा था कि अगर ऐसा किया जाता है तो अलगाववादी नाराज हो जाएंगे और कश्मीर में हालात बिगड़ेंगे। कश्मीर की सारी बच्चियां हमारी हैं। हमने कभी भी कठुआ हत्याकांड के आरोपियों का समर्थन नहीं किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती कहती हैं कि बलात्कार में फांसी की सजा हो, हम चाहते हैं कि ऐसे दरिंदों को फांसी पर चार बार लटकाया जाए। चौधरी लाल सिंह ने कठुआ हत्याकांड की देशभर में गलत तस्वीर पेश करने के लिए कश्मीर के तथाकथित मीडिया को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा मैं कहीं दोषी नहीं हूं। देश को अपना समझता हूं। प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा के निर्देश पर हम डेढ़ माह पहले रसाना में लोगों की बात सुनने गए थे। इससे पहले मंत्री अब्दुल गनी कोहली भी गए थे।
विज्ञापन
क्या सीबीआई जांच की मांग गुनाह है: गंगा
भाजपा विधायक चंद्र प्रकाश गंगा ने कहा कि उन्होंने मंत्रिमंडल से इस्तीफा पार्टी की छवि को बनाए रखने के लिए दिया है। उन्होंने कठुआ कांड की सीबीआई जांच की मांग का समर्थन किया। क्या ये गुनाह है? प्रद्युम्न हत्याकांड में भी पहले ड्राइवर को पुलिस ने दोषी मनवा लिया था, लेकिन बाद में सीबीआई जांच में 9 कक्षा के लड़के द्वारा हत्या करवाने की साजिश सामने आई। जम्मू के हितों की रक्षा के लिए अगर सरकार से लड़ना पड़े तो लडू्ंगा। पीएम के पास भी जाऊंगा।
विज्ञापन
कांग्रेस ने देशभर में एक साजिश के तहत रसाना हत्याकांड पर लोगों को गुमराह करने की साजिश की है। इस मामले में भाजपा और प्रधानमंत्री की छवि को खराब करने की कोशिश की गई है। मैं पार्टी का एक सिपाही हूं और मैंने बेहतर समझा तभी इस्तीफा दिया। इस्तीफे के लिए मुझ पर किसी का दबाव नहीं था।