{"_id":"648010cbd2c772639805b0c5","slug":"kathua-accident-two-vehicle-collided-on-jammu-pathankot-national-highway-16-workers-injured-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua Accident: लेंटर डालने जा रहे महिंद्रा वाहन को कैंटर ने मारी टक्कर, 16 श्रमिक घायल, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua Accident: लेंटर डालने जा रहे महिंद्रा वाहन को कैंटर ने मारी टक्कर, 16 श्रमिक घायल, तीन की हालत गंभीर
Wed, 07 Jun 2023 10:38 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाल नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाल नेटवर्क, कठुआ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 07 Jun 2023 10:38 AM IST
सार
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह कैंटर और महिंद्रा वाहन में टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब 16 लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
Kathua Accident
- फोटो : अनिल कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला कठुआ के लच्छीपुर में जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह कैंटर और महिंद्रा वाहन में टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब 16 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जीएमसी अस्पताल कठुआ भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कठुआ में श्रमिक बुधवार को जम्मू-पठानकोट हाईवे से महिंद्रा वाहन में सवार होकर लेंटर का काम करने के लिए जसरोटा जा रहे थे। वाहन के साथ लेंटर डालने वाली मशीन भी जोड़ी गई थी। जैसे ही वाहन लच्छीपुर के पास पहुंचा तो कैंटर ट्रक ने अनियंत्रित होकर लेंटर डालने वाली मशीन को टक्कर मार दी। दोनों वाहन हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस हादसे में करीब 16 श्रमिक घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जीएमसी कठुआ ले जाया गया है। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हादसे के तुरंत बाद कैंटर चालक अपना वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।