{"_id":"66b9373680dc7cb2210da5e4","slug":"kathar-super-team-win-the-cricket-premier-league-jammu-news-c-10-jam1008-419280-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कथार सुपर जाइंट्स बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कथार सुपर जाइंट्स बना विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेश शर्मा मैन ऑफ द मैच, शुभ गुप्ता मैन ऑफ द सीरीज बने
(फोटो पीएच वन में नाम से)
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगरोटा क्षेत्र में आयोजित कथार प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के फाइनल में कथार सुपर जाइंट्स ने बडियाल रॉकर्स को हराकर विजेता का खिताब जीता। कठार ने फाइनल में 85 रन बनाए जबकि बडियाल ने 75 रन बनाए।
गणेश शर्मा को जहां मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, वहीं शुभम गुप्ता मैन ऑफ द सीरीज बने। इसी तरह आशीष सिंह और शमी को क्रमश: सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भाजपा नेता देवेंद्र सिंह राणा ने विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की।
उन्होंने आयोजक अरुण केसर और अभिषेक केसर के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर राणा ने कहा कि खेल से युवाओं में भाईचारा बढ़ता है। व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और टीम भावना के साथ-साथ खेल उद्यमशील और प्रतिभाशाली युवाओं के लिए करियर में उन्नति के अवसरों के द्वार खोलते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि क्रिकेट युवाओं के बीच एक प्रमुख आकर्षण बना हुआ है, लेकिन अन्य खेल भी समान रूप से फल-फूल रहे हैं और कुछ पारंपरिक और ग्रामीण उन्मुख खेलों में पुनरुद्धार और वापसी देखी जा रही है। युवाओं के लिए यह जरूरी है कि वे अपनी योग्यता के अनुसार खेल का चयन करें।