{"_id":"56e173794f1c1bb8298b4568","slug":"kasturba-gandhi-balika-vidyalaya-teachers-continued-on-hunger-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख हड़ताल पर बैठी एक और शिक्षिका की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख हड़ताल पर बैठी एक और शिक्षिका की हालत बिगड़ी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 10 Mar 2016 06:46 PM IST
सार
- शिक्षिकाओं ने 24वें दिन भी प्रदर्शनी मैदान में अपना संघर्ष जारी रखा।
- भूख हड़ताल का नेतृत्व कर रही माईमूना खान की भी हालत खराब है।
विज्ञापन
24 दिन से भूख हड़ताल पर हैं केजीबीवी शिक्षिकाएं
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्थायी बनाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) शिक्षिकाओं ने 24वें दिन भी प्रदर्शनी मैदान में अपना संघर्ष जारी रखा हुआ है। वीरवार को एक शिक्षिका की हालत बिगड़ गई, जिसको उपचार के लिए जीएमसी ले जाया गया। भूख हड़ताल का नेतृत्व कर रही माईमूना खान की भी हालत खराब है।
विज्ञापन
केजीबीवी इंप्लाइज एसोसिएशन की राज्य प्रधान माईमूना खान के नेतृत्व में शिक्षिकाओं ने वीरवार को भी अपना रोष प्रकट किया। माईमूना और अन्य शिक्षिकाओं ने बताया कि आज तक किसी सरकारी अधिकारी ने उनकी सुध नहीं ली।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग उनको अनदेखा कर रहा है। वहीं जब वह अपनी बात को राजभवन तक पहुंच कर राज्यपाल के सामने रखने का प्रयास करती हैं तो पुलिस की धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ता है। अगर एक बार उनको राज्यपाल के पास जाने दिया जाए तो उम्मीद है कि राज्यपाल उनकी मांग को पूरा करेंगे।
विज्ञापन