{"_id":"c7974e55473cff7f454e3eca599246f9","slug":"kashmiris-defy-separatists-to-vote-in-phase-2nd-of-assembly-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंपर वोटिंग से अलगाववादी क्लीन बोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंपर वोटिंग से अलगाववादी क्लीन बोल्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 03 Dec 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकवादियों और अलगाववादियों को मतदाताओं ने बंपर वोटिंग कर क्लीन बोल्ड कर दिया है। तमाम धमकियों और मतदाताओं को मतदान से रोकने के लिए हाल ही के दिनों में की गई वारदातें मतदाताओं का उत्साह कम करने के बजाय बढ़ा गई। कई मतदान केंद्रों में लंबी लंबी लाइनों के बावजूद लोग आराम से अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए।
विज्ञापन
कश्मीर घाटी की नौ विधानसभा सीटों में से करनाह में 75 फीसदी, कुपवाड़ा में 62 फीसदी, लोलाब में 55 फीसदी, हंदवाड़ा में 71 फीसदी, लंगेट में 71.64, नूराबाद में 77.60, कुलगाम में 55.44 , होमशालीबग में 36.50 और देवसर विधानसभा सीट के लिए 60.03 फीसदी वोट पड़े।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि मतदाताओं का भारी मतदान करना जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है। जो लोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया का विरोध कर रहे थे उन्हें स्पष्ट संदेश मिल गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष प्रो. सैफुद्दीन सोज का कहना है कि मतदाताओं का भारी उत्साह के साथ मतदान करना लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। इस ताकत के आगे अलगाववादी पस्त हो गए हैं। पीडीपी अध्यक्ष एवं सांसद महबूबा मुफ्ती ने भी पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी भारी मतदान को लोकतंत्र की मजबूती के लिए अच्छा संकेत बताया है।