फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmiri youth are eager to join forces

सेना में शामिल होने को आतुर हैं कश्मीरी युवा

Wed, 04 Mar 2015 10:34 PM IST
Updated Wed, 04 Mar 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
kashmiri youth are eager to join forces

कश्मीर में ऐसे युवाओं की तादाद तेजी से बढ़ रही है जो सेना में शामिल होकर सरहद की हिफाजत और देश सेवा में अपना अहम् योगदान देने को आतुर हैं। 15 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा ने कश्मीर के जैकएलआई ट्रेनिंग सेंटर में 179 रंगरूटों की पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए इन जवानों को बधाई दी।

विज्ञापन


सुब्रत साहा ने कश्मीरी युवाओं द्वारा सेना में भर्ती होने की बढ़ती चाह की सराहना करते हुए कहा कि जुलाई से लेकर दिसंबर तक 767 युवा सेना में भर्ती के लिए नामांकित हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब भी कश्मीर में सेना का भर्ती अभियान होता है तो भारी संख्या में युवा भाग लेने पहुंचते हैं। यह रुझान उत्साहित करने वाला है। साहा ने बताया कि हाल ही में सेना में 1301 नौकरियों के लिए 25 हजार से अधिक युवा आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ की भीषण विभीषिका ने बदले व‌िचार

kashmiri youth are eager to join forces

कश्मीरी युवाओं का सेना में भर्ती होने के लिए यह रुझान साबित करता है कि यहां के युवाओं की मानसिकता में सकारात्मक बदलाव आया है। इसकी बड़ी वजह यह है कि पिछले दिनों बाढ़ की भीषण विभीषिका के दौरान सेना के जवानों ने जिस जी-जान से लोगों को बचाने में यादगार योगदान दिया उससे लोगों के विचार बदले हैं। साहा ने कहा कि लोग अब जान चुके हैं कि सेना दिन-रात उनके हित के लिए काम करती है।

गौरतलब है कि 42 हफ्तों की कठिन ट्रेनिंग हासिल कर यह 179 रंगरूट श्रीनगर के रंगरेट स्थित जम्मू-कश्मीर लाइट इंफेंट्री रेजीमेंटल सेंटर के बाना सिंह परेड ग्राउंड से रेजीमेंटल गान बलिदान वीर लक्ष्मण गाकर देश सेवा की ओर बढ़ निकले। इनके चेहरों पर देश के प्रति सेवा का पूरा जज्बा दिख रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed