फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmiri students made nasa’s mars curiosity clone

कश्मीरी छात्रों ने बना डाला नासा के उपग्रह का क्लोन

Sun, 29 Nov 2015 11:45 AM IST
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:45 AM IST
विज्ञापन
kashmiri students made nasa’s mars curiosity clone

कश्मीर के दो छात्रों ने नासा द्वारा मंगल ग्रह पर भेजे गए 'क्यूरोसिटी मार्स रोवर' का क्लोन बनाकर तैयार किया है। ये दोनों ही युवक कश्मीर गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक के पूर्व छात्र है। इन युवकों ने इस रोवर रोबोट का नाम 'एसएएस-313' रखा है।

विज्ञापन


इस रोवर रोबोट की लंचिंग  श्रीनगर के एक होटल में रखी गई थी। इसमें कश्मीर गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक शिक्षकों एंव छात्रों ने भाग लिया। शोइब सफी कौल, शहनवाज़ शफी और उनके पंजाब के एक दोस्त अथर अब्दाली का दावा है कि यह रोवर नासा के रोवर की तरह ही काम करता है।
विज्ञापन


कश्मीर गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक के प्रिंसिपल ने इन छात्रों को बधाई देते  हुए कहा कि यह रोबर मंगल ग्रह पर काम करने वाले मार्स रोवर की तरह ही कम कर सकता है। ये तीनों छात्र बीटेक फाइनल ईयर के  हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये छात्र पहले बना चुके है ड्रोन

kashmiri students made nasa’s mars curiosity clone

इस रोवर का कुल बजन 15 क‌िलो है। इसको चलाने के ल‌िए छह पह‌ियों का उपयोग क‌िया है। इसमें एक कैमरा लगाया गया है जो 360 ड‌िग्री पर घूम सकते है। साथ इसमें वायरलेस चाज‌िंग की सुव‌िधा भी है।

इसके काम करने की क्षमता लगभग एक क‌िलोमीटर के आसपास है। नासा का क्यूरोसिटी रोवर मंगल पर पानी की मौजूदगी और जीवन के नए साक्ष्य खोज निकाले  के ल‌िए भेजा गया है। वहीं पर यह रोवर मंगल की जलवायु, माइक्रोबियल लाइफ की खोज कर रहा है।

आपको बताते चलें क‌ि शोइब और शहनवाज़ जब केजीपी श्रीनगर के छात्र थे तब इन्होंने एक कॉप्टर ड्रोन बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed