J&K: हरियाणा में कश्मीरी छात्रों के साथ मारपीट, महबूबा ने ट्विटर पर सुनी गुहार, तीन गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों के साथ मारपीट हुई। जिसमें से एक छात्र ने जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को ट्वीट कर मदद की गुहार की। महबूबा ने तुरंत ट्वटर पर ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को तत्काल कार्रवाई करने का संदेश भेजा।
Shocked & disturbed to hear reports of Kashmiri students being assaulted in Mahendargarh, Haryana. I urge the authorities to investigate & take strict action. @mlkhattar
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) February 2, 2018विज्ञापन
सीएम के सक्रिय देख कर पुलिस के मुखिया भी हरकत में आए और उन्होंने हरियाणा के डीजीपी से संपर्क किया। हरियाणा विवि में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों बताया कि शुक्रवार की नमाज अता कर के वापस आते समय कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया इस घटना में रेहान नाम के छात्र को गंभीर चोटे आई हैं।
In touch with DGP Haryana. Police is taking cognisance of the incident. https://t.co/RUknFWzn8e
— Shesh Paul Vaid (@spvaid) February 2, 2018
हालांकि हरियाणा पुलिस के मुताबिक यह पूरा मामला दो छात्र गुटों के बीच मारपीट का है। इस मामले की जांच के लिए आईजी रेवाड़ी को भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक मामले की पूरी तफ्तीश के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हरियाणा के डीजीपी बीएस संधु के मुताबिक यह पूरा मामला दो विवि के दो छात्र गुटों के बीच मारपीट की है जिसमें कुछ कश्मीरी छात्रों के घायल होने की सूचना आई है। दोनों ओर से एफआईआर दर्ज करा दी गई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सीसीटीवी से हुई आरोपियों की पहचान, तीन गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक इस मामले में कुल 6 आरोपियों की पहचान हुई है जिसमें तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य तीन की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। इस मामले में सुबह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर सीएम महबूबा को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।
सीएम हरियाणा ने बताया कि इस मामले में तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महबूबा ने भी इसके बाद ट्वीट कर खट्टर का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि कश्मीरी छात्रों के साथ मारपीट का मुद्दा विपक्ष ने जम्मू कश्मीर विधानसभा में भी उठाया।
भोपाल में हुई कश्मीरी छात्रों के साथ अभद्र धटना
भोपाल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों के एक समूह को कुछ ऐसे ही अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ा। भोपाल से जम्मू कश्मीर आ रहे कश्मीरी छात्रों के एक ग्रुप को बड़े समूह में चलने के लिए जवाब तलब किया गया।
एक छात्र को पांच किलों के सिलेंडर के साथ यात्रा करने के कारण हिरासत में भी लिया गया। हालांकि दो दिन बाद उसे छोड़ दिया गया। कश्मीरी छात्रों के साथ ऐसी घटना के बाद रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर नराजगी जताई।