फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmiri separatists and hurriyat meeting in gilani house hyderpora jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीरः हुर्रियत की बैठक में अलगावादी नेता सेहरई नहीं रहे मौजूद

Thu, 29 Mar 2018 01:25 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Thu, 29 Mar 2018 01:25 PM IST
विज्ञापन
kashmiri separatists and hurriyat meeting in gilani house hyderpora jammu and kashmir
KASHMIR SEPARATISTS - फोटो : File Photo
हुर्रियत कांफ्रेंस ने आगामी दिनों में राज्य में होने वाले सभी चुनावों के बहिष्कार का फैसला किया है। साथ ही लोगों से अपील की है कि वे इसमें हिस्सा न लें। यह फैसला बुधवार को हुर्रियत कांफ्रेंस की कार्यकारिणी की हुई बैठक में किया गया। 
विज्ञापन


बैठक में हुर्रियत (जी) के चेयरमैन सैयद अली शाह गिलानी ने कश्मीर में फैली अशांति और अराजकता के लिए मुख्यधारा की पार्टियों को कसूरवार ठहराया। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि हक के लिए लड़ी गई लड़ाई में कभी हार नहीं हुई है।
विज्ञापन


नेतृत्व रियासत को सही रास्ते पर ले जाने पर विफल रहा। कहा कि कश्मीर एक राजनीतिक मुद्दा है और हुर्रियत आजादी के अपने मिशन को आगे बढ़ाएगी। सरकार की दमनकारी और दबावपूर्ण कदमों से हमारा आंदोलन कमजोर नहीं होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में एनआईए की ओर से गिरफ्तार किए गए कश्मीरी कैदियों के साथ तिहाड़ और अन्य जेलों में उनके साथ बुरा बर्ताव किए जाने का आरोप लगाया गया।  बैठक में हुर्रियत को सामाजिक और राजनीतिक रूप से और अधिक सक्रिय करने का फैसला किया गया।

गिलानी ने कहा कि हमारा मिशन सही रास्ते पर है। बैठक में मोहम्मद रफीक ओवैसी (तहरीक-ए-हुर्रियत), सईद मोहम्मद शफी (पीपुल्स लीग), सैयद इम्तियाज शाह (पीपुल्स फ्रीडम लीग), मोहम्मद शफी मुख्य रूप से मौजूद रहे। 


सेहरई नहीं रहे बैठक में
तहरीक ए हुर्रियत के हाल ही में चेयरमैन बने मो. अशरफ सेहरई बैठक में मौजूद नहीं रहे। इसको लेकर कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि चेयरमैन पद पर ताजपोशी से गिलानी तथा सेहरई के बीच दूरियां बढ़ी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed