{"_id":"9a0cbf1dffa79650dd5ec949416104e1","slug":"kashmiri-pandits-were-upset-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी पंडित हुए फिर खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरी पंडित हुए फिर खफा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 11 Nov 2015 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्थापित कश्मीरी पंडितों की तरफ से कई बार मांग करने के बाद भी सरकार ने जगती टाउन में चुनाव नहीं करवाए हैं। इसको लेकर कश्मीरी पंडितों में सरकार के प्रति रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन
कश्मीरी पंडित इसको लेकर सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं। जगती में सरकार की तरफ से विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए बनाए गए क्वार्टरों में चार हजार से ज्यादा परिवार रहते हैं।
विज्ञापन
इन लोगों को प्रतिनिधित्व करने वाला कोई नहीं है, जिसके चलते कश्मीरी पंडित अपनी समस्याओं को सही तरीके से सरकार तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं।
कश्मीरी पंडित चार वर्ष से ही सरकार से टाउन में नगर निगम या फिर पंचायत के चुनाव करवाने की मांग कर रहे हैं। कुछ महीने पहले उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह के सामने भी कश्मीरी पंडितों ने चुनाव की मांग रखी था।
विज्ञापन
सुनील पंडिता, रविंद्र रैना, मनोज धर ने कहा कि सरकार से कश्मीरी पंडित उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं।