फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmiri pandits protest against govt, demands 150 rs per day

जानिए, 150 रुपए क्यों मांग रहे हैं कश्मीरी पंडित

Tue, 05 May 2015 07:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 05 May 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन
kashmiri pandits protest against govt, demands 150 rs per day

राहत राशि में बढ़ोतरी समेत अन्य लंबित मांगों के समर्थन में मंगलवार को जगती टाउन में रहने वाले कश्मीरी पंडितों ने कश्मीरी माइग्रेंट रिलीफ आफिस के बाहर घंटों प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अगर 15 मई तक मांगों को पूरा नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


आल कश्मीरी माइग्रेंट रिलीफ होल्डर के आर्गनाइजर सुनील पंडिता ने कहा कि जेल में रहने वाले एक कैदी पर सरकार हर रोज करीब 200 रुपये खर्च करती है, लेकिन विस्थापित कश्मीरी पंडितों पर नहीं। उनकी मांग है कि प्रत्येक कश्मीरी पंडित को सरकार करीब 150 रुपये एक दिन के हिसाब से राशि जारी करे।
विज्ञापन


जगती टाउन में बनाए क्वार्टरों की हालत खस्ता हो चुकी है। बारिश में पानी क्वार्टरों के अंदर पहुंच जाता है। क्वार्टरों के निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की जांच कराई जानी चाहिए। जगती में अभी तक टाउन या फिर ंचायत स्तर के चुनाव नहीं करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीरी पंडित युवाओं को लिए रोजगार पैकेज का ऐलान किया गया था, लेकिन अभी तक इसका पूरा लाभ नहीं मिल सका है। उनकी मांग है कि प्रत्येक परिवार के एक युवा को सरकारी नौकरी दी जाए।  इस मौके पर अजय भट, राजेंद्र पंडिता, भूषण कौल, सुनील रैना, संजय रैना मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed