फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmiri Pandits news Website launched today for Kashmiri Pandits

जम्मू-कश्मीर: उप-राज्यपाल ने कश्मीरी पंडितों के लिए लांच की वेबसाइट, जमीन वापस पाने में मिलेगी मदद

Tue, 07 Sep 2021 10:46 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 07 Sep 2021 10:46 AM IST
सार

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कश्मीरी विस्थापित के लिए मंगलवार को श्रीनगर में वेबसाइट लांच की। इसके जरिए कश्मीरी विस्थापित अचल व सामुदायिक संपत्ति से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकेंगे। सरकार चाहती है कि मातृभूमि पर लौटने के इच्छुक कश्मीरी विस्थापितों का यह सपना साकार किया जाए।

विज्ञापन
Kashmiri Pandits news Website launched today for Kashmiri Pandits
 उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों के लिए लांच की वेबसाइट - फोटो : एएनआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को कश्मीरी विस्थापितों के लिए उनकी जमीन और अन्य अचल संपत्तियों के बारे में शिकायतों के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लांच किया। उप-राज्यपाल ने बताया कि पोर्टल का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। हालांकि इसे दो सप्ताह पहले एक वेब लिंक के जरिए शुरू किया था। हमें अब तक 745 शिकायतें मिली हैं।

विज्ञापन


इस तरह काम करता है पोर्टल
इस ऑनलाइन पोर्टल के जरिए कश्मीरी विस्थापित अचल व सामुदायिक संपत्ति से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकेंगे। आवेदन करने के बाद यूनिक आईडी जेनरेट हो जाएगी। इसके बाद आवेदन उचित कार्यवाही के लिए संबंधित जिला मजिस्ट्रेट के पास पहुंच जाएगा। इस संबंध में किभी भी जानकारी के लिए राहत एवं पुनर्वास आयुक्त कार्यालय जम्मू से 0191-2586218, 0191-2585458 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


विस्थापितों की वापसी के लिए एक्शन मोड में सरकार
गौरतलब है कि सरकार कश्मीरी विस्थापितों की ससम्मान घर वापसी को लेकर प्रतिबद्ध है। हाल ही में उप-राज्यपाल ने घाटी वापसी के इच्छुक परिवारों के लिए पंजीकरण को जरूरी बताते हुए संबंधित विभागों को पंजीकरण व्यवस्था के निर्देश दिए थे। जम्मू समेत देश और विदेशों में बसे कश्मीरी विस्थापित राहत एवं पुनर्वास विभाग के पास अब ऑनलाइन पंजीकरण भी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 30 साल पुराना मामला: यासीन मलिक बोला- मैं खुद करूंगा अपनी पैरवी, किसी वकील की मदद नहीं लेनी


कश्मीर घाटी में बनाए जा रहे 6 हजार ट्रांजिट आवास
कश्मीर घाटी के विभिन्न इलाकों में कश्मीरी विस्थापित कर्मचारियों के लिए छह हजार ट्रांजिट आवास बनाए जा रहे हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा कह चुके हैं कि इन आवासों का निर्माण समय से पूरा करने की प्रक्रिया के बीच कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुल छह हजार ट्रांजिट आवास में से कुलगाम में 208, बडगाम में 96, गांदरबल, शोपियां, बांदीपोरा, बारामुला, कुपवाड़ा में 1200 जबकि सात अन्य स्थानों पर 2744 आवास बनाए जाने हैं।
यह भी पढ़ें- भाजपा के लिए खतरे की घंटी: 'मोदी लहर के सहारे न रहें' वाली बात जम्मू से दिल्ली पहुंची, पार्टी नेतृत्व गंभीर

विस्थापितों की मतदाता सूचियों को दुुरुस्त करने का काम भी चल रहा 
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत कश्मीरी विस्थापितों की मतदाता सूचियों को दुुरुस्त करने का काम शुरू हो चुका है। कश्मीर से संबंधित विस्थापित मतदाताओं की सूचियों में संशोधन, नाम हटाने व जोड़ने के अलावा जिन मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्र में फोटो नहीं हैं, वह लगाए जा रहे हैं। इस कवायद के लिए कश्मीर के विभिन्न जिलों के जिला चुनाव अधिकारियों के निर्देशों पर टीमें विस्थापित शिविरों का दौरा कर मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने के अलावा चुनाव पहचान फोटो कार्ड की प्रक्रिया को पूरा करने में जुटी हुई हैं।
यह भी पढ़ें- तैयारियां: वैष्णो देवी के दर्शन करने पैदल जाएंगे राहुल गांधी, उत्सव की तरह सजेगा शहर, पर कांग्रेस के सामने एक चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed