फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmiri pandits gave their demand letter to general secretary united nation new york

29 सालों से रिफ्यूजियों की तरह जी रहे कश्मीरी पंडित, घर वापसी कि लगाईं गुहार

Thu, 27 Sep 2018 07:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 27 Sep 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
kashmiri pandits gave their demand letter to general secretary united nation new york
- फोटो : फाइल
कश्मीरी पंडित ने मांगों के समर्थन में यूनाईटेड नेशन न्यूयार्क के सेक्रेटरी जनरल को मांगपत्र सौंपा। इस मौके पर पनुन कश्मीर के अध्यक्ष अश्वनी चुरंगू ने बताया कि 29 साल से कश्मीरी पंडित न्याय की मांग कर रहे हैं। अभी तक पंडितों को उनके अधिकार भी नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन


कश्मीरी पंडित घर वापसी चाहते हैं। मौजूदा समय में पंडित रिफ्यूजियों की तरह जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1989-90 में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पंडितों को मौत के घाट उतारा। इसमें ज्यादा संख्या में कश्मीरी पंडितों की मौत हुई थी। अभी तक इस पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा सकी है।
विज्ञापन


हालात खराब होने के कारण मजबूरन कश्मीरी पंडितों को दूसरी जगहों में जाकर शरण लेनी पड़ी। पंडितों के धार्मिक स्थानों को भी नुकसान पहुंचाया गया। अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्ट के अनुसार अढ़ाई लाख से तीन लाख कश्मीरी पंडितों को जम्मू और दिल्ली में जाकर बसना पड़ा था। कश्मीरी पंडित घर वापसी चाहते हैं। यहां पर पंडितों को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। कश्मीरी पंडित समय-समय पर मांगों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उठा चुके हैं। इस मौके पर संजय कौल और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed