फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmiri pandits at jagti struggling for ration

राशन पाने को मशक्कत कर रहे कश्मीरी पंडित

Wed, 22 Apr 2015 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 22 Apr 2015 09:44 AM IST
विज्ञापन
kashmiri pandits at jagti struggling for ration

जगती टाउन में कश्मीरी पंडितों को सरकारी राशन के लिए हर महीने कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। रिलीफ डिपार्टमेंट की तरफ से केवल तीन दिन ही सप्लाई जगती टाउन में दी जाती है। जब कश्मीरी पंडितों को पता चलता है तो सुबह से ही डिपो के बाहर कतार लग जाती है।

विज्ञापन


दिन भर कड़ी मशक्कत करने के बाद ही विस्थापितों को राशन मिलता है। कश्मीरी पंडित राशन वितरण की अवधि में बढ़ोतरी करने की मांग कर रहे हैं। विस्थापन का दर्द झेल रहे कश्मीरी पंडितों को सरकार की तरफ से नि:शुल्क राशन की सुविधा दी जाती है।
विज्ञापन


नगरोटा स्थित जगती टाउन में चार हजार से ज्यादा परिवारों को राशन देने के लिए तीन राशन डिपो खोले गए हैं। इनमें दो सरकारी और एक निजी है। इन तीन डिपो में हर महीने 27, 28 और 29 तारीख को राशन की सप्लाई दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 तारीख की सुबह से ही डिपो के बाहर राशन के लिए लंबी कतार लग जाती है और यह कतार शाम तक लगी रहती है। हर महीने कुछ परिवार तीन दिन में नंबर न लगने पर बिना राशन सुविधा के रह जाते हैं।

सुनील पंडिता, मनोज धर, अश्वनी कुमार और अन्य कई कश्मीरी पंडितों ने बताया कि चार हजार से ज्यादा परिवारों को केवल तीन दिन में राशन देना सही नहीं है।

उन्होंने कहा कि रिलीफ डिपार्टमेंट के अधिकारियों को कई बार इसी अवधि बढ़ाकर 15 दिन करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई इस मांग को पूरा ही नहीं करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed