{"_id":"5707fcc04f1c1b9371c811a0","slug":"kashmiri-pandit-would-return-home-with-pride","type":"story","status":"publish","title_hn":"शान से घर वापस जाएंगे कश्मीरी पंडित : कवींद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शान से घर वापस जाएंगे कश्मीरी पंडित : कवींद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 09 Apr 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा स्पीकर कवींद्र गुप्ता
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की तरफ से कश्मीरी पंडितों के कश्मीर में पुनर्वास को लेकर गंभीरता के साथ काम किया जा रहा है। आने वाले समय में भाजपा के विधायक बैठक में चर्चा करेंगे। जल्द ही कश्मीरी पंडित शान के साथ कश्मीर में अपने घर वापस जाएंगे।
ये बातें शुक्रवार को कश्मीरी पंडित सभा की तरफ से आयोजित नवरेह समारोह में मुख्य मेहमान के रूप में पहुंचे विधानसभा स्पीकर कवींद्र गुप्ता ने अपने संबोधन में कहीं। कश्मीरी पंडित सभा की तरफ से अंबफला में आयोजित नवरेह समारोह में भाजपा के संगठन मंत्री अशोक कौल विशेष मेहमान के रूप में मौजूद थे।
गायक कलाकारों ने कश्मीरी और हिंदी भाषा में माता के भजनों का गायन करके कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। सभा के प्रधान केके खोसा ने कश्मीरी पंडित समाज की समस्याओं को रखा और विधानसभा स्पीकर से मांग की कि राज्य सरकार में एक कश्मीरी पंडित को मंत्री बनाया जाना चाहिए। उन्होंने टेंपल और श्राइन बिल को लेकर भी प्रयास करने की मांग की।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री रोजगार पैकेज का मामला भी उठाया। अशोक कौल ने कश्मीरी पंडितों के बच्चों और युवाओं को अपनी संस्कृति के साथ जोड़ने पर जोर दिया। कवींद्र ने कहा कि स्पीकर होने के नाते वह सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कर सकते, लेकिन जल्द भाजपा विधायक बैठक करके कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास पर चर्चा करेंगे। उनको उम्मीद है कि जल्द कश्मीरी पंडित शान से कश्मीर में घर वापस जाएंगे। इस मौके पर स्वामी प्राण नाथ भट, एके बरारू और अन्य मौजूद थे।