फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmiri pandit, march

Jammu News: घाटी में वापसी के लिए कश्मीरी पंडितों ने मुबारक मंडी पार्क में निकाला मार्च

विज्ञापन
kashmiri pandit, march
जम्मू। कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों ने वीरवार को मुबारक मंडी पार्क में मार्च निकालकर कश्मीर में वापसी की मांग की। उन्होंने कहा कि जी-20 के लिए कश्मीर में माहौल बेहतर है तो पंडितों की वापसी के लिए भी अनुकूल माहौल बनाया जाए। आरके भट्ट ने कहा कि हम भी कश्मीर में होते तो विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत करते। कहा कि केंद्र सरकार को 15000 नए रोजगार की घोषणा करनी चाहिए। ओवरएज हो चुके कश्मीरी पंडितों के लिए एकमुश्त मुआवजा जारी किया जाए। उन्हें पुनर्वास का हिस्सा बनाया जाए। कश्मीर वापसी के लिए नए सिरे से ब्लू प्रिंट बनाकर उसमें कश्मीरी पंडितों को शामिल किया जाए। एपेक्स समिति का गठन होना चाहिए, जिसकी अध्यक्षता गृह मंत्री करें और देखें कि किन परिस्थितियों में कश्मीरी पंडितों को घाटी में वापस भेजा जाए। उन्होंने कहा कि कश्मीर में 32 साल बाद बदलाव आया है। उनकी सुरक्षा सहित अन्य बुनियादी जरूरतों को पुख्ता बनाया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed