फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmiri kesar will be available online

ऐसे ऑनलाइन ऑर्डर करें, आपके घर पहुंचेगा कश्मीरी केसर

Thu, 02 Mar 2017 12:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 02 Mar 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
kashmiri kesar will be available online
online booking - फोटो : Demo Photo

पूरे विश्व में प्रसिद्ध कश्मीर का केसर अब घर बैठे मिलेगा। राज्य का कृषि विभाग इसकी खरीद आनलाइन करने जा रहा है। कुछ ही महीने में इसके लिए केसर की ई-मार्केटिंग शुरू हो जाएगी। इसके श्रीनगर में स्पाइस पार्क बनाया जा रहा है, जिसका काम लगभग पूरा हो गया है।

विज्ञापन


सब कुछ ठीकठाक रहा तो मौजूदा वर्ष के जून में यह पार्क काम करना शुरू कर देगा। चार सौ करोड़ की लागत से राष्ट्रीय केसर मिशन के तहत स्पाइस पार्क तैयार किया जा रहा है। इस पार्क में केसर की गुणवत्ता जांचने के लिए लेबोरेटरी, इसकी सबसे शुद्ध किस्म तैयार करने की मशीनें, खरीद करने के लिए एक पूरा ब्लाक होगा।
विज्ञापन


खेत से निकलते ही केसर इस पार्क में पहुंचेगा और मशीनों के जरिए उसकी किस्में तैयार की जाएंगी। विभाग ई-मार्केटिंग की सुविधा देगा। लोग अपनी जरूरत के हिसाब से आर्डर कर सकेंगे कि उन्हें कितना केसर चाहिए। विभाग द्वारा प्रमाणित टैग से इसकी सप्लाई घर बैठे पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2 लाख 70 हजार प्रति किलो तक बिकता है केसर

kashmiri kesar will be available online
Saffron - फोटो : file photo

कृषि विभाग कश्मीर के निदेशक हकीम रफीक का कहना है कि अब तक किसानों को अपना केसर कश्मीर से बाहर जाकर बेचना पड़ता है। या फिर व्यापारियों को देना पड़ता है। किसानों को दाम कम मिलते हैं और व्यापारी भी इसकी बिक्री अपने मर्जी के दाम से करते हैं।

इस पार्क में किसान अपना केसर सीधा आकर बेच सकते हैं। जहां उनको अन्य जगहों की तुलना में दो गुने दाम मिलेंगे। कश्मीर के पांपोर में मुख्य रूप से केसर की खेती होती है। पूरे देश में 5707 हजार हेक्टेयर पर केसर होता है।

जबकि इसमें 4, 446 हजार हेक्टेयर का क्षेत्र कश्मीर में है। करीब तीन हजार किलो केसर हर साल उगता है। यह टारगेट छह हजार तक करने का है। प्रति किलो केसर सबसे शुद्ध किस्म में ढ़ाई लाख से 2 लाख 70 हजार प्रति किलो तक बिकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed