फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmiri journalist released after five and a half years in Srinagar arrested again

Srinagar: साढ़े पांच साल बाद रिहा हुआ कश्मीरी पत्रकार फिर गिरफ्तार, यूएपीए से जुड़ा है मामला

Sat, 02 Mar 2024 09:55 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 02 Mar 2024 09:55 AM IST
सार

अप्रैल 2022 में जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी थी। इसमें बताया गया था कि जांच एजेंसियां किसी भी आतंकवादी समूह के साथ उसके संबंध स्थापित करने में विफल रहीं हैं।

विज्ञापन
Kashmiri journalist released after five and a half years in Srinagar arrested again
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साढ़े पांच साल बाद रिहा हुए कश्मीरी पत्रकार आसिफ सुल्तान को दो दिन बाद एक अन्य मामले में फिर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार उसे पहली बार सितंबर 2018 में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम मामले में गिरफ्तार किया गया था। उस समय वह एक स्थानीय पत्रिका में पत्रकार था।

विज्ञापन


उसे कथित तौर पर एक प्रतिबंधित उग्रवादी समूह को मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अप्रैल 2022 में जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी थी। इसमें बताया गया था कि जांच एजेंसियां किसी भी आतंकवादी समूह के साथ उसके संबंध स्थापित करने में विफल रहीं हैं। हालांकि, कुछ दिनों बाद उस पर पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया था। मंगलवार को उत्तर प्रदेश की अंबेडकर नगर जिला जेल से रिहा होने पर वह गुरुवार को घर पहुंचा था। उसी रात उसे एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed