फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmiri girls video goes viral on social media

कश्मीरी छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कहा, असली आजादी भारत में

Wed, 23 Aug 2017 11:27 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 23 Aug 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
kashmiri girls video goes viral on social media
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल - फोटो : डेमो फोटो

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग महिला डिग्री कालेज की एनसीसी कैडेट छात्रा ने फेसबुक पर घाटी के युवाओं को साफ संदेश दिया कि पत्थरबाजी और आजादी के नारे लगाना छोड़ें और भारत में वास्तविक आजादी का आनंद लें। कालेज की छात्रा का इस आग्रह का वीडियो फेसबुक पर वायरल हो गया।

विज्ञापन


छात्रा की पोस्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा जिसके बाद कई लोगों ने उसकी पोस्ट के पक्ष में प्रतिक्रियाएं भी दीं। जिस न्यूज पोर्टल ने इस वीडियो को फेसबुक पर डाला था, हालांकि बाद में पोस्ट को हटा दिया, लेकिन उसके चेहरे को दिखाए बिना इसे दोबारा साइट पर डाला गया।
विज्ञापन


इस पोस्ट पर तमाम लोगों ने छात्रा के समर्थन में अपनी राय लिखी वहीं कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने उसकी आलोचना के कमेंट भी लिखे। हजारों लोगों तक पहुंची पोस्ट के बाद दिन भर ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'अगर आप आजादी चाहते हैं तो वह यहीं पर है'

kashmiri girls video goes viral on social media
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो - फोटो : File Photo

उक्त छात्रा जम्मू के नगरोटा सैनिक स्कूल में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के शिविर में प्रशिक्षण ले रही है। उसने अपनी पोस्ट में घाटी के युवाओं को संदेश दिया कि पत्थरबाजी और आजादी के अभियानों से दूर रहो। उसने यह भी कहा कि अपने कालेज से वही एक छात्रा है, जो इस कैंप में है।

हालांकि वहां की और छात्राएं भी इसमें हिस्सा लेना चाहती हैं, लेकिन उनके परिवार वाले घाटी के हालात को देखकर उन्हें इसकी इजाजत नहीं देते। उसने अपने वीडियो पोस्ट मेें कहा कि असली आजादी यहीं है। अगर आप आजादी चाहते हैं तो वह यहीं पर है।

उसने कश्मीरी युवाओं को अपनी पोस्ट के जरिये यह संदेश दिया कि आजादी के नारों, पत्थरबाजी और प्रदर्शनों से दूर रहो, क्योंकि असल में जो आजादी है, वह यहीं पर है। यानी भारत के साथ। गौरतलब है 100 से अधिक कश्मीरी कैडेट्स एनसीसी कैंप में हिस्सा ले रहे हैं, जो जल्द दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed