{"_id":"663031ddea9a10093a090c04","slug":"kashmiri-cotton-cloth-in-trend-jammu-news-c-385-1-ja21002-103494-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चिकनकारी की जगह कश्मीर कॉटन के सूट ने ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चिकनकारी की जगह कश्मीर कॉटन के सूट ने ली
विज्ञापन
- नौकरीपेशा महिलाएं कॉटन के कश्मीरी काफतान लेेने के लिए दिख रही हैं उत्साहित
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू । चिकनकारी सूट का प्रचलन इन गर्मियों में शहर भर की महिलाओं में कम देखने को मिल रहा है। इस बार चिकनकारी की जगह कश्मीरी कॉटन सूट ने ले ली है। वहीं कार्यालय जाने वाली महिलाएं कश्मीरी काफतान लेने के लिए काफी उत्साहित दिख रही हैं। गर्मियों में कॉटन के सूट तो हर महिला पसंद करती हैं लेकिन इसके साथ-साथ इस बार महिलाएं रेयोन, पाकिस्तानी सूट,जोधपुरी सूट और मसलीन सूट भी बहुत पसंद कर रही हैं।
दुकानदार विमल गुप्ता ने बताया कि कॉटन के सूट इस बार परेड में बहुत बिक रहे हैं क्योंकि घर पहनने के लिए महिला की पहली पसंद कॉटन सूट ही बनती है। कॉटन के सूट 250 रुपये से 350 रुपये तक मिल रहे हैं। वहीं कॉटन दुप्पटे वाले सूट मार्केट में 350 से 600 रुपये तक मिल रहे हैं।
शास्त्री नगर के दुकानदार अनिल गुप्ता ने बताया कि इस बार कॉटन पार्टी वियर चीजें भी आई हैं जिसे महिलाएं आराम से पहन भी सकें और किसी शादी या कार्यक्रम में पहनने में उनको किसी दिक्कत का सामना ना करना पड़े। कॉटन पार्टी वियर 850 से 2000 रुपये तक की मिल रही हैं।
विज्ञापन
वहीं नई बस्ती के दुकानदार हनी सिंह ने बताया कि कश्मीरी कॉटन सूट इस बार काफी चलन में हैं। कश्मीरी कॉटन सूट में रेडीमेड भी हैं जो कि 1000 से 3000 रुपये के मिल रहे हैं वहीं सिर्फ कपड़ा 600 रुपये से 900 रुपये तक मिल रहा है। इसके अलावा पाकिस्तानी सूट 850 से 1000 रुपये तक मिल रहे हैं। महिलाएं जो ऑफिस भी जाती हैं, कॉटन- कश्मीरी स्टाइल में काफतान पसंद कर रही हैं। काफतान मार्केट में 650 से 1000 रुपये तक मिल रहा है । इसके अलावा मस्लीन सूट मार्केट में 900 से 1500 रुपये तक का मिल रहा है। उन्होंने बताया कि महिलाएं बाहर और घर दोनों जगह डालने के लिए नई बस्ती में जोधपुरी सूट ले रही हैं जो कि 500 से 600 रुपये तक का मिल रहा है।