फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmiri boys and girls walk the ramp wearing Phiran

जम्मू कश्मीर: कश्मीरी युवक और युवतियों ने फिरन पहनकर किया रैंप वॉक, पारंपरिक लिबास को रखा देश भर के पटल पर

Thu, 22 Dec 2022 11:15 AM IST
विमल शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 22 Dec 2022 11:15 AM IST
सार

कार्यक्रम के दौरान कश्मीरी सांस्कृतिक का आयोजन किया गया। खास बात यह रही कि कश्मीर का एक वास्तविक अनुभव देने के लिए रैंप पर चिनार के पत्ते बिखेरे गए थे और मॉडल्स इन पत्तों के बीच से गुजरकर रैंप पर चल रहे थे। 

विज्ञापन
Kashmiri boys and girls walk the ramp wearing Phiran
कश्मीर में रैंप वाक के दौरान युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीरी पारंपरिक लिबास फिरन को विश्व भर में लोकप्रिय बनाने और कश्मीर की सभ्यता और संस्कृति से लोगों को रूबरू कराने के लिए श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटेरशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय फिरन दिवस मनाया गया।

विज्ञापन


इस दौरान कश्मीर की युवतियों और युवकों ने फिरन पहनकर रैंप वॉक की। इस दौरान कश्मीरी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। ख़ास बात यह रही कि कश्मीर का एक वास्तविक अनुभव देने के लिए रैंप पर चिनार के पत्ते बिखेरे गए थे और मॉडल्स इन पत्तों के बीच से गुजरकर रैंप पर चल रहे थे। 
विज्ञापन


इस कार्यक्रम का हिस्सा बनी बरकत रतन ने कहा, फेरन कश्मीर की विशेषता है और इसे प्रोत्साहित करना अच्छा लगता है। यह हमारी संस्कृति है और ऐसे कार्यक्रमों से फिरन को पूरे विश्व भर के लोग देखेंगे। इससे हम अपने पारम्परिक लिबास को लोकप्रिय बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरकत ने कहा कि अब फिरन देश के अलावा विदेशों तक पहुंच चुकी है। कोई भी यहां आता है तो कश्मीरी पारम्परिक फिरन लेकर जरूर जाता है। इसके अलावा सोशल मीडिया भी एक बड़ा माध्यम है जिससे हम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सकते हैं और कश्मीरियत का प्रचार कर सकते हैं।  


बता दें, फिरन एक कश्मीरी गर्म चोगा है जिसे कश्मीर के लोग सर्दियों में भीषण ठंड से बचने के लिए पहनते हैं। अब यह एक फैशन सिंबल भी बन चुका है। इससे पहले सुबह लाल चौक के बीचोबीच स्थित ऐतिहासिक घंटाघर के पास भी कुछ युवा एकत्रित हुए थे। उन्होंने भी इस फिरन को प्रोमोट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed