फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmiri athlete tanveer husain arrested in charges of sexually abusing 12 yr old girl

कश्मीर के स्नोशू रेसर खिलाड़ी ने कबूला, अमेरिका में 12 साल की बच्ची का किया था यौन शोषण

Sat, 09 Dec 2017 11:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला/जम्मू
टीम डिजिटल/अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 09 Dec 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
kashmiri athlete tanveer husain arrested in charges of sexually abusing 12 yr old girl
tanveer husain - फोटो : FILE PHOTO

अमेरिका में यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार 25 साल के भारतीय खिलाड़ी ने बच्ची से यौन शोषण का आरोप स्वीकार कर लिया है। इसके बाद वह अमेरिका में सजा से बच जाएगा, लेकिन उसका अमेरिका से निष्कासन कर दिया जाएगा। उसका वीजा भी अगस्त में खत्म हो गया था। 

विज्ञापन


कश्मीर का स्नोशू रेसर खिलाड़ी तनवीर हुसैन इस साल 23 से 25 फरवरी को न्यूयॉर्क में आयोजित विश्व स्नोशू चैंपियनशिप में हिस्सा लेने अमेरिका गया था। पुलिस ने एक मार्च को उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोप लगा कि उसने 27 फरवरी को 12 साल की एक बच्ची का यौन शोषण किया।
विज्ञापन


पहले तो तनवीर ने आरोपों को नकारा, लेकिन अब उसने अपराध स्वीकार कर लिया है। तनवीर इस हफ्ते रविवार को ही भारत लौटना चाहता है। हालांकि निष्कासन प्रक्रिया में अभी वक्त लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूयॉर्क अटार्नी कार्यालय ने बताया कि तनवीर ने एस्सेक्स काउंटी में याचिका दायर की थी। एस्सेक्स काउंटी की डिप्टी अटार्नी क्रिस्टी स्पेगुए के मुताबिक तनवीर का समर्थन करने वाले लोग पहले दिन से पीड़ित बच्ची को झूठा कहकर अपमानित कर रहे थे पर अब तनवीर ने जुर्म कुबूल लिया है।


उन्हें उम्मीद है कि अब पीड़ित बच्ची और उसके परिवार का दर्द कम होगा।स्पेगुए के मुताबिक इस केस के चलते तनवीर की मां की सर्जरी और उसकी बहन की शादी टालनी पड़ी है। इसलिए वह जल्द भारत लौटना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed