{"_id":"595dcd8b4f1c1b98388b4574","slug":"kashmiri-army-man-goes-missing-with-rifles-at-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारामुला में एके-47 राइफल लेकर कश्मीरी सैन्यकर्मी फरार, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारामुला में एके-47 राइफल लेकर कश्मीरी सैन्यकर्मी फरार, तलाश जारी
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:14 AM IST
विज्ञापन
फरार सैन्यकर्मी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में तैनात एक कश्मीरी सैन्यकर्मी एके-47 राइफल के साथ फरार बताया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सेना की 173 टेरिटोरियल रेजीमेंट में तैनात था।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार बारामुला जिले के गंटमुल्ला इलाके में तैनात सेना की 173 टेरिटोरियल रेजीमेंट में तैनात सैन्यकर्मी जहूर अहमद ठकूर 05-06 जुलाई की रात को 1 एके-47 राइफल और 3 मैगजीन के साथ फरार हो गया है।
विज्ञापन
जवान के फरार होने के बाद सेना के जवान उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। वहीं सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की भी जांच कर रही हैं कि सैन्यकर्मी किसी आतंकी संगठन के कनेक्शन के कारण इस वारदात में शामिल तो नहीं हुआ हैं। हालांकि अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन