फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmir woman cricket league: lg manoj sinha said despite obstacles young girls of jammu kashmir shining in ev

जम्मू कश्मीर: उपराज्यपाल बोले- बाधाओं के बावजूद प्रदेश की बेटियां हर क्षेत्र में बिखेर रही चमक

Mon, 28 Aug 2023 05:18 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 28 Aug 2023 05:18 PM IST
सार

उपराज्यपाल ने कहा कि यूटी में एक नई खेल संस्कृति, पर्याप्त बुनियादी ढांचा से जम्मू-कश्मीर को खेल शक्ति बनाना है। राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को स्वीकार करते हुए उप राज्यपाल ने कहा कि जिस तरह से महिला वैज्ञानिकों ने चंद्रयान -3 मिशन में नेतृत्व किया है, वह हर किसी के लिए एक उदाहरण है।

विज्ञापन
kashmir woman cricket league: lg manoj sinha said despite obstacles young girls of jammu kashmir shining in ev
LG Manoj Sinha - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर की बेटियां तमाम बाधाओं और चुनौतियों के बावजूद विभिन्न क्षेत्रों में अपनी चमक बिखेर रही है। आज लड़कियां कृषि, उद्योग, आईटी और स्टार्टअप में अपनी प्रतिभा से आगे बढ़कर देश की आर्थिक व सामाजिक विकास में बहुमूल्य योगदान दे रही है। ये बात उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को श्रीनगर में कश्मीर महिला क्रिकेट लीग के फाइनल मैच के दौरान कही। इस प्रतियोगिता का आयोजन सेना की चिनार कोर ने किया था।

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाना और दूर-दराज के इलाकों में लड़कियों के बीच एक मजबूत खेल संस्कृति को लोकप्रिय बना का प्रयास करना चिनार कोर की सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा, महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारी सामाजिक-आर्थिक विकास नीति लैंगिक समानता के विचार पर आधारित है और महिलाओं के सशक्तिकरण और हर क्षेत्र में समान अवसर प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा आवश्यक कदम उठाए गए हैं। हमने खेलों को उचित महत्व दिया है।
विज्ञापन


एलजी ने कहा,यूटी में एक नई खेल संस्कृति, पर्याप्त बुनियादी ढांचा से जम्मू-कश्मीर को खेल शक्ति बनाना है। राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को स्वीकार करते हुए उप राज्यपाल ने कहा कि जिस तरह से महिला वैज्ञानिकों ने चंद्रयान -3 मिशन में नेतृत्व किया है, वह हर किसी के लिए एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में महिला खिलाड़ियों की सफलताओं ने उम्मीदें जगाई हैं। जम्मू-कश्मीर में प्रतिभा की कमी नहीं है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मिताली राज की मौजूदगी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का काम करेगी। मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं जब मीडिया -चैनलों की सुर्खियों में कहा जाएगा कि अनंतनाग की लड़की, भारत की नई मिताली राज है। इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, जीओसी 15 कोर; जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनंतनाग रिबेल्स बनी चैंपियन

रविवार को खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल में अनंतनाग रिबेल्स ने बडगाम स्ट्राइकर्स को हराकर खिताब जीत लिया। विजेता टीम को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और पूर्व महिला क्रिकेटर मिताली राज ने ट्रॉफी और 50 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की ट्रॉफी के साथ दस हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। चिनार कोर के तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट में कश्मीर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से 12 महिला क्रिकेट टीमों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed