फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmir Valley reels under sub zero temperature

घाटी में जम गए लोग, पारा पहुंचा शून्य से नीचे

Sat, 28 Nov 2015 04:23 PM IST
Updated Sat, 28 Nov 2015 04:23 PM IST
विज्ञापन
Kashmir Valley reels under sub zero temperature

पूरी कश्मीर घाटी ठंडी हवाओं की गिरफ्त में आ गई है। गर्मियों की राजधानी श्रीनगर सहित घाटी के अधिकतर हिस्सों में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है।

विज्ञापन


शनिवार को श्रीनगर में पारा - 0.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान घाटी के अधिकतर हिस्सों में आज रात शून्य से नीचे पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि ये पहली बार है इस सीजन में जब न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। लददाख के लेह रियासत का सबसे ठंडा शहर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पूरे घाटी में बढ़ी ठंड

Kashmir Valley reels under sub zero temperature

यहां पर - 7.1 डिग्री सेल्सियस पारा पहुंच गया। वहीं कारगिल में पारा - 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में - 4.6 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया।

वहीं पहलगाम में पारा 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकारी ने बताया कि कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान -1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं काजीगुंड में पारा -0.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

कोकरनाग अकेला ऐसी जगह रही घाटी में जहां पर पारी 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। एमईटी ऑफिस के मुताबिक अगले सप्ताह तक मौसम में बदलाव आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed