फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmir Tourism Department start campaign for bollywood

बॉलीवुड को फिर कश्मीर लाएगा पर्यटन विभाग

Sat, 07 Mar 2015 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 07 Mar 2015 08:50 PM IST
विज्ञापन
Kashmir Tourism Department start campaign for bollywood

बॉलीवुड की फिर से कश्मीर की तरफ रुख करने की कवायद शुरू की गई है। राज्य पर्यटन विभाग बॉलीवुड के नामी निर्माता निर्देशकों से बात कर रहा है, ताकि कश्मीर भारतीय फिल्म उद्योग के लिए मुख्य जगह बन सके।

विज्ञापन


टेलीविजन उद्योग भी कश्मीर की तरफ रुख करे, इसके लिए बात की जा रही है। इसके लिए विभाग विदेशों और बाहरी राज्यों में रोड शो भी आयोजित करेगा। पर्यटन विभाग ने वर्ष 2015 में दस फीसदी उन्नति करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया है।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग और पर्यटन विकास निगम के निदेशक/एमडी फारूक शाह ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल 10 फीसदी अधिक पर्यटकों को राज्य की तरफ मोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि पिछले वर्ष बाढ़ की वजह से हुए नुकसान की भरपाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए बॉलीवुड उद्योग से बात की जा रही है, ताकि कश्मीर में अधिक से अधिक फिल्मों की शूटिंग हो और ज्यादा से ज्यादा पर्यटक कश्मीर में पहुंचे। उन्होंने बताया कि विभाग रोड शो, पर्यटन महोत्सव, फेयर, वाटर, स्पोर्ट्स और एडवेंचर गतिविधियां आयोजित करेगा।

राज्य में जम्मू, कश्मीर और लद्दाख तीन खित्ते हैं। विभाग जम्मू में धार्मिक पर्यटकों, कश्मीर में परिवार और ग्रुप पर्यटकों और लद्दाख में यूथ पर्यटकों को खींचने की कोशिश करेगा। पर्यटकों के तीनों खित्तों में कई तरह के आयोजन प्रस्तावित किए गए हैं।

पिछले साल 11 लाख पर्यटक रियासत में आए, इसमें से 50 हजार विदेशी पर्यटक शामिल हैं। घरेलू पर्यटक बैकबोन हैं, इसलिए उनका मनोरंजन करने के लिए कई तरह के आयोजन होंगे। पिछले साल सितंबर में आई बाढ़ के कारण 10 फीसदी पर्यटन ढांचा क्षतिग्रस्त हुआ था, इसको तेजी से दोबारा खड़ा किया जा रहा है।


राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस साल विजिट जम्मू कश्मीर का नाम दिया गया है। विभाग जम्मू कश्मीर के पर्यटन की जोरदार मार्केटिंग और प्रमोशन करेगा। विदेशों पर खास फोकस रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed