{"_id":"582f11c54f1c1b5736900dfe","slug":"kashmir-temperature-below-zero","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में पारा लगातार शून्य से नीचे, कारगिल का तापमान माइनस 9 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में पारा लगातार शून्य से नीचे, कारगिल का तापमान माइनस 9 पहुंचा
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 18 Nov 2016 08:10 PM IST
विज्ञापन
dal lake
- फोटो : Amar Ujala
घाटी लगातार पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात का तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री नीचे चला गया है। इस सबके चलते स्थानीय लोगों में इस वर्ष सर्दी के मौसम में कड़ाके की सर्दी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार बीती रात सबसे कम तापमान कारगिल में रिकॉर्ड किया गया, जहां तापमान माइनस 9.2 डिग्री तक लुढ़क गया। वहीं लेह में रात का तापमान माइनस 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
श्रीनगर में रात के तापमान में हल्का सुधार हुआ है। पारा माइनस 2.7 से बढ़कर माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। पहलगाम में माइनस 4.2 और गुलमर्ग में माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। विभाग के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार आने वाले 48 घंटे तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है जिससे ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है।