{"_id":"599ed0cc4f1c1b91598b457f","slug":"kashmir-students-angry-with-the-film-on-burhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में बुरहान वानी पर बनी फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन, सेना के समर्थन में लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में बुरहान वानी पर बनी फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन, सेना के समर्थन में लगाए नारे
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 24 Aug 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
हिजबुल मुजाहिदीन का पूर्व कमांडर बुरहान वानी
- फोटो : File Photo
आतंकी बुरहान वानी पर बनी फिल्म के खिलाफ वीरवार को यूनाइटेड स्टूडेंट्स फोरम (यूएसएफ) से जुड़े छात्राें ने एमएएम कालेज के बाहर प्रदर्शन किया। भारतीय सेना के समर्थन में नारे लगाते हुए उन्होंने फिल्म निर्देशक शाहिद काजमी की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
यूएसएफ के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह लकी ने प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व किया। उनका कहना था कि बुरहान वानी को फिल्म में हीरो के रूप में दर्शाया गया है। कई निर्दोष लोगों की जान लेने वाले आतंकी बुरहान को हीरो बताना देश और भारतीय सेना का अपमान है। उन्होंने कहा कि फिल्म रिलीज नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने सेंट्रल बोर्ड आफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) से भी फिल्म का प्रमाणन न किए जाने की मांग की। फिल्म को रियासत में शांति और एकता के खिलाफ खतरा बताते हुए फिल्म निर्देशक को एंटी नेशनल एक्ट में गिरफ्तार किए जाने को आवाज उठाई।
विज्ञापन