फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmir situation is becoming Normal, India is a big hope for the minorities of Pakistan said Khanna

कश्मीर में तेजी से सामान्य हो रहे हालात, पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों के लिए भारत बड़ी उम्मीदः खन्ना

Sun, 01 Sep 2019 04:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 01 Sep 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
kashmir situation is becoming Normal, India is a big hope for the minorities of Pakistan said Khanna
अविनाश राय खन्ना - फोटो : अमर उजाला, फाइल

भाजपा के राष्ट्रीय उपप्रधान व जेएंडके के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाने का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर को एक संविधान और तिरंगे के मंच के नीचे लाना है। पार्टी ने इस दिशा में राष्ट्र हित के लिए काम किया है। घाटी में तेजी से हालात सामान्य हो रहे हैं। हमारा ध्यान विकास और शांति की तरफ है। घाटी में औषधीय पौधों के विकास पर काम किया जाएगा। इससे उद्यमिता और रोजगार के साधन खुलेंगे। त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में शनिवार को खन्ना की मौजूदगी में भारत विकास मंच के अलावा अन्य राजनीतिक और सामाजिक नेता भाजपा में शामिल हुए।

विज्ञापन


खन्ना ने कहा कि 370 कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें अनुच्छेद 370 के नुकसान और इसे हटाने के बाद क्या फायदे हुए, इस पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय स्तर की पार्टी की नीतियों से जुड़ेंगे। भाजपा एक समर्पित और अनुशासनिक दल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास को नई गति मिली है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की दीर्घ आयु के लिए सेवा सप्ताह 14 से
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घ आयु और अच्छी सेहत के लिए भाजपा की ओर से देश व्यापी स्तर पर 14-20 सितंबर को सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आम लोगों के साथ जुड़कर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री का 17 सितंबर को जन्मदिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय उपप्रधान व जेएंडके के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पाक में रह रहे अल्पसंख्यक परिवारों के लिए भारत एक बड़ी उम्मीद है। सरकार इस दिशा में हर उचित कदम उठाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए पाकिस्तान में एक अल्पसंख्यक लड़की को मुसलिम लड़के के साथ जबरन शादी करके धर्मपरिवर्तन के मामले को भारत के बाहरी मामलों के मंत्री डा. सुब्रह्मण्यम जय शंकर के समक्ष उठाया गया है। पाकिस्तान में इस तरह से हो रहे मामले गंभीर हैं।


लाहौर ननकाना साहिब क्षेत्र में एक 19 वर्षीय लड़की के परिवारवालों ने उसका जबरन धर्मपरिवर्तन करके इस्लाम कबूल कराने का दावा किया है। पाकिस्तान सरकार के समक्ष ऐसे मामलों को रखकर वहां हिंदू और सिख परिवारों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने पर जोर दिया जाएगा।  पाक में मानवाधिकारों के हनन के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। इस तरह के धर्मपरिवर्तन के मामलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिंध की बेटियों पर हो रहे अत्याचार के मुद्दे को भी उठाया गया है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। पाकिस्तान सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed