{"_id":"59350a8a4f1c1b361d9c78c3","slug":"kashmir-on-high-alert-after-the-attack-on-crpf-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदीपोरा में हमले के बाद हाई अलर्ट पर कश्मीर घाटी, श्रीनगर समेत कई जिलों में कड़ी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदीपोरा में हमले के बाद हाई अलर्ट पर कश्मीर घाटी, श्रीनगर समेत कई जिलों में कड़ी सुरक्षा
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Mon, 05 Jun 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर में तैनात जवान
- फोटो : File Photo
बांदीपोरा में सीआरपीएफ की 45वीं बटालियन के मुख्यालय में सोमवार सुबह आतंकी हमले की साजिश के बाद से ही कश्मीर घाटी में सुरक्षा के लिहाज से हाई अलर्ट जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार कश्मीर घाटी के कई जिलों में सुरक्षा के लिए एजेंसियों द्वारा अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
बीते 48 घंटों में सुरक्षाबलों पर हुए 2 बड़े हमलों के बाद से ही कश्मीर में संवेदनशील हालातों के मद्देनजर सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। कश्मीर में सुरक्षा के लिए सेना, अर्धसैनिक बलों और जेएंडके पुलिस के जवानों को लगाया गया है।
विज्ञापन
इस क्रम में श्रीनगर में डाउनटाउन के तमाम इलाकों में भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। इस क्रम में नौहट्टा, खान्यार, मैसूमा, सफाकदल और रैनावाड़ी के इलाकों में सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। इसके साथ ही शोपियां, पुलवामा, बांदीपोरा, कुपवाड़ा और बारामुला जिलों में भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन