फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmir news,hungul

कश्मीर के दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान में दिखा विलुप्तप्राय हंगुल का झुंड

विज्ञापन
kashmir news,hungul
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के राज्य पशु विलुप्तप्राय हिरण हंगुल का एक झुंड दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान में नजर आया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो से इस बात की उम्मीद पुख्ता है कि जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा इनके संरक्षण के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इस वीडियो को वन्य जीव विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी की ओर से ट्विटर पर अपलोड की गयी वीडियो में केंद्र शासित राज्य के जबरवान पर्वतीय रेंज में दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान की बर्फ से ढकी ढलानों पर करीब 50 हंगुलों के एक झुंड को आसानी से देखा जा सकता है।
विज्ञापन

वन्यजीव वार्डन राशिद नकाश ने वीडियो के साथ ही ट्विटर पर यह भी लिखा कि जब मैं दाचीगाम में हंगुल के एक झुंड को देखता हूं तो भविष्य अच्छा दिखता है।
इसके झुंड का आकार बहुत ही मायने रखता है और उम्मीद जगी है कि राष्ट्रीय उद्यान के दूसरे हिस्सों में भी ऐसे कई झुंड होंगे, जहां बर्फ के कारण फिलहाल लोगों की पहुंच नहीं है। बीसवीं सदी में कश्मीर घाटी के पर्वतीय इलाकों में ये हंगुल बड़ी संख्या में पाये जाते थे और इनकी अनुमानित संख्या पांच हजार के करीब थी, लेकिन उनके शिकार और प्राकृतिक रिहायश के इलाके में अतिक्रमण के कारण इनकी संख्या वर्ष 1970 में 150 रह गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
237 तक पहुंची संख्या
जम्मू कश्मीर सरकार ने अंतरराष्ट्रीय प्रकृति और प्राकृतिक संसाधन संरक्षण संघ (आईयूसीएन) और विश्व वन्य जीव कोष (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) के साथ मिलकर प्रोजेक्ट हंगुल नामक संरक्षण योजना शुरू की थी। उसके बाद से धीरे-धीरे ही सही, लेकिन इनकी संख्या बढ़ी है। वर्ष 2019 में करायी गई गणना से इस बात का खुलासा हुआ कि इनकी संख्या बढ़कर अब 237 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed