फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmir missing scholar Basit Hilal becomes terrorist joins Hizbul Mujahideen

कश्मीर का लापता स्कॉलर बासित हिलाल बना आतंकी, हिजबुल मुजाहिदीन में हुआ शामिल

Tue, 23 Jun 2020 09:21 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 23 Jun 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Kashmir missing scholar Basit Hilal becomes terrorist joins Hizbul Mujahideen
बासित हिलाल - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू-कश्मीर का लापता पीएचडी स्कॉलर बासित हिलाल आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया है। कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बता दें कि बासित हाल ही में अपने कुछ दोस्तों के साथ गांदरबल जिले में ट्रेकिंग के लिए नारानाग गया था। उसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं है, जबकि उसके बाकी दोस्त लौट आए थे।

विज्ञापन


बासित हिलाल के परिवार वालों ने सोमवार को श्रीनगर की प्रैस कॉलोनी में प्रदर्शन कर सरकार से उसके बारे में जल्द पता लगाने की गुहार लगाई थी।

सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच में यह बात सामने आई थी कि बासित ने अपने दोस्तों को गंगबल झील के लिए ट्रेकिंग पर जाने से इनकार करते हुए कहा था कि वह यहीं नारानाग में उनका इंतजार करेगा। जब उसके दोस्त लौटे तो वह वहां नहीं था। इस बीच रविवार को मुठभेड़ में उसके मारे जाने की अफवाह फैली थी लेकिन तीनों मारे गए आतंकियों में वह नहीं था।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे एक परिवार के सदस्य ने बताया कि वह हैरान रह गए जब सुरक्षा एजेंसियों के कुछ लोग रविवार को उनके पास पहुंचे और लापता युवक की शिनाख्त करने को कहा। उन्होंने हमसे कहा कि शायद उनका बेटा मारे गए आतंकियों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो बासित हाल ही में मारे गए आतंकी कमांडर जुनैद सहर्रेई का अच्छा दोस्त था। शाकिर के पिता एक अलगावादी संगठन के साथ संबंधित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed