फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   KASHMIR ISSUE WILL BE RESOLVED SOON

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का बयान, बोले 'कश्मीर समस्या का शीघ्र होगा समाधान'

Mon, 08 May 2017 07:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Mon, 08 May 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
KASHMIR ISSUE WILL BE RESOLVED SOON
केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह - फोटो : File Photo

प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि कश्मीर समस्या का हल तय है। कुछ निहित स्वार्थी तत्व कश्मीर समस्या को जिंदा रखना चाहते हैं, ताकि उनकी दुकानदारी चलती रहे। नेशनल कांफ्रेंस का नाम लिए बगैर डा. सिंह ने कहा कि सत्ता से बाहर होने के बाद कुछ सियासी लोग इस समस्या को बढ़ावा दे रहे हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा अलगाववादी गुट अपने वजूद को बनाए रखने के लिए कश्मीर मसले को गर्म रखने की साजिश रचते हैं। रविवार को एकल विद्यालय समिति के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएमओ मंत्री ने कहा कि हमलोग इस स्थिति से लड़ने को तैयार हैं। देश के 125 करोड़ लोगों के लिए कश्मीर एक बंद अध्याय है।
विज्ञापन


हम स्वार्थी तत्वों को इस अध्याय को फिर से खोलने की इजाजत नहीं दे सकते। कश्मीर में उत्पन्न की गई किसी प्रकार की भी समस्या कुछ स्वार्थी लोगाें की देन है, जो समय-समय के दौरान माहौल को खराब करने की कोशिशाें में लगे रहते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि कश्मीर के युवा प्रधानमंत्री मोदी की विकास यात्रा के सहभागी बनेंगे और कश्मीर में जल्द हालात सामान्य होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर देश का अटूट हिस्सा

KASHMIR ISSUE WILL BE RESOLVED SOON
केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह - फोटो : file photo

कश्मीर को देश का हिस्सा व अटूट अंग करार देते हुए डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कश्मीर की समस्या के लिए पूर्व की सरकारें भी जिम्मेदार रही हैं। चाहे वह केंद्र में सत्तासीन हो या फिर रियासत में सरकार बना कर बैठे हों। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में भी कश्मीर के हालात को बिगाड़ने में उन्हीं स्वार्थी लोगाें का हाथ है।

केंद्र सरकार जल्द ही इस समस्या का समाधान निकालेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार के आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में विकास की जो बयार बहाई गई है, उसमें कई लोग डूबने लगे हैं। देश में नोटबंदी लगाना सबसे बड़ा और अहम फैसला था। इसका लाभ हर वर्ग के लोगाें को हुआ और कालाबाजारी समाप्त हुई। इसके अलावा कई अन्य कड़े फैसले भी लिए गए। 

विकास कार्यों की चर्चा भी की

KASHMIR ISSUE WILL BE RESOLVED SOON
केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह - फोटो : File Photo

गरीबी हटाओ के नारे का सही मतलब है कि गरीब को विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधा पहुंचा कर उसको सशक्तिकरण किया जाना है, ताकि देश को मजबूत किया जा सके। उन्होंने रियासी में हुए विकास कार्यों की भी चर्चा की। डा. सिंह ने कहा कि 1965 के युद्ध से संबंधित वार मेमोरियल और पार्क, विजयंता टैंक, जिला अस्पताल के दंत चिकित्सा सेक्टर का उन्नयन, छात्रावास, वैष्णो देवी में सांझी छत पर विश्व स्तरीय मौसम संयंत्र की स्थापना, पीएमजीएसवाई में 150 करोड़ की सड़कें, कटड़ा-रियासी रोड को पूरा करने जैसे कई कार्य पूरे किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed