{"_id":"7768376a387f40fd949af494310f7e77","slug":"kashmir-issue-should-be-solved-politically-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर मसले का हल राजनीतिक हो: उमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर मसले का हल राजनीतिक हो: उमर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 10 Nov 2014 12:21 PM IST
विज्ञापन
नेकां के कार्यवाहक प्रधान उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पार्टी ने कश्मीर मसले पर अपना स्टैंड कायम रखा है। नेकां हमेशा से कश्मीर मसले का हल राजनीतिक स्तर पर करने की वकालत करती रही है। पीडीपी अपने सिद्धांतों पर कायम नहीं रही है। उनकी पार्टी भ्रष्टाचार से जगजाहिर हो चुकी है।
विज्ञापन
रविवार को बांडीपुरा के सुंबलार और अलोसा में जनसभाओं में उमर ने पार्टी की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि पीडीपी के संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद दूसरों को नसीहत देते हैं। लेकिन उनकी ही पार्टी में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। पार्टी भड़के हुए युवाओं के पुनर्वास नीति का समर्थन करती रही है।
विज्ञापन
यही कारण है कि बड़ी संख्या में युवा हथियार डालकर पुनर्वास नीति में शामिल हुए हैं। उमर ने अन्य कई जनसभाओं में भी पीडीपी पर हमला बोला। इस दौरान नेकां के महासचिव हाजी अली मोहम्मद, प्रांतीय प्रधान नासिर असलम वानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन