फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmir is not part of India says asiya andrabi

कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं: आसिया

Fri, 17 Apr 2015 10:43 AM IST
Updated Fri, 17 Apr 2015 10:43 AM IST
विज्ञापन
kashmir is not part of India says asiya andrabi

कश्मीर की महिला अलगाववादी और दुख्तरान-ए-मिल्लत (डीईएम) की अध्यक्ष सईदा आसिया अंद्राबी ने फिर देश के खिलाफ जहर उगला है। गिलानी की रैली के बाद रियासत और देशभर में मचे बवाल पर आसिया ने कहा कि कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है। साथ ही यह भी कहा कि कश्मीरियों की भावनाओं को कैद करना संभव नहीं है।

विज्ञापन


आसिया ने कहा कि बुधवार को जिस तरह से सैयद अली शाह गिलानी की रैली में पाकिस्तानी झंडे लहराए गए और पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की गई, यह कोई नई बात नहीं है। एफआईआर दर्ज करने से कुछ नहीं होगा। ऐसे हथकंडे भारत सात दशक से अपना रहा है। तल्ख लहजे में आसिया ने कहा कि भारत ने कश्मीर पर कब्जा किया हुआ है।
विज्ञापन


कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है और भविष्य में भी नहीं रहेगा। जब भी मौका मिलेगा वो कश्मीर में पाकिस्तान का झंडा लहराएगी। मसर्रत के समर्थन में कहा कि उसने पाकिस्तान के नारे लगाकर कुछ भी गलत नहीं किया। कश्मीर आजादी की मुहिम जारी रहेगी। एफआईआर मुझ पर लग सकती है मेरे जज्बात पर नहीं। मुझे कैद किया जा सकता है, लेकिन मेरे जज्बातों को नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि आसिया द्वारा 23 मार्च को पाकिस्तान दिवस मनाया गया था। उस समय भी पाकिस्तान का झंडा लहराया गया था।

मसर्रत, गिलानी पर भाजपा के तेवर तल्ख

kashmir is not part of India says asiya andrabi

रियासत में पीडीपी के साथ गठबंधन सरकार में शामिल भाजपा ने अलगाववादी नेता मसर्रत आलम और सईद अली शाह गिलानी पर अपने तेवर तल्ख करते हुए इन्हें तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी और कश्मीरी पंडित समुदाय से विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र मोहन अंबरदार ने वीरवार को अलग-अलग पत्रकार सम्मेलन में कहा कि किसी भी कीमत पर भाजपा राष्ट्र हितों को आंच नहीं आने देगी।

सेठी ने कहा कि मसर्रत राष्ट्रहित के लिए खतरा है और बुधवार को कश्मीर में गंभीर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में उसकी संलिप्तता के बाद मसर्रत और गिलानी को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने श्रीनगर के स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की ओर से श्रीनगर में इस तरह की रैली को अनुमति देने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि रैली में पाकिस्तानी झंडे लहराए गए और भारत विरोधी नारेबाजी हुई। पुलिस अधिकारियों ने मसर्रत आलम और उसके समर्थकों पर कार्रवाई नहीं की।

इससे गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सेठी ने कहा कि भाजपा केंद्र और रियासत में राष्ट्र और जम्मू कश्मीर के लोगों के हितों को सुरक्षित रखने के प्रति बचनबद्ध है। मसर्रत, गिलानी जैसे तत्त्वों की गतिविधियों से हालात बिगड़ते हैं और इसे भाजपा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। एक अन्य पत्रकार सम्मेलन में भाजपा के एमएलसी सुरेंद्र मोहन अंबरदार ने कहा कि मसर्रत, गिलानी और अन्य अलगाववादी तत्त्व जो कि पाक परस्त हैं, उनके अब बुरे दिन शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed