फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmir governor writes to Parrikar for Jammu airport

एयरपोर्ट की जमीन को लेकर विवाद गहराया

Wed, 04 Feb 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 04 Feb 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Kashmir governor writes to Parrikar for Jammu airport

जम्मू एयरपोर्ट के विस्तारीकरण में बाधा आ रही सैन्य क्षेत्र की जमीन को क्लियर करने के संबंध में राज्यपाल एनएन वोहरा ने केंद्रीय रक्षा मंत्री को पत्र लिखा तत्काल हस्तक्षेप करने को कहा है। उक्त जमीन राज्य सरकार और एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया को स्थानांतरित की जानी है।

विज्ञापन


राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार सेना की ओर से सतवारी में उनके कब्जे वाली 136 कनाल 8 मरला जमीन राज्य सरकार को स्थानांतरित की जानी है, ताकि सरकार इसे एयरपोर्ट अथारिटी को दे सके।
विज्ञापन


जमीन स्थानांतरण में देरी होने के कारण जम्मू एयरपोर्ट का 6700 फुट वाला रन-वे बढ़ाकर 8000 फुट करने की योजना लंबे समय से अधर में लटकी है। सेना को इस जमीन के बदले में राज्य सरकार ने पहले ही सेना को सुजुआं के पास 138 कनाल 12 मरला जमीन दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार लिखने के बावजूद सेना ने अभी तक सिर्फ 20 कनाल जमीन ही सरकार या एयरपोर्ट अथारिटी को सौंपी है। राज्यपाल ने रक्षा मंत्री को लिखे पत्र में कहा कि जमीन स्थानांतरण में देरी से रन-वे का विस्तारीकरण कार्य रुका है।


इससे दुर्घटनाओं को रोकने में समस्या पैदा होगी। अत: इस जमीन को तत्काल सरकार को सौंपी जाए। उल्लेखनीय है कि एयरपोर्ट अथारिटी ने पहले ही जम्मू एयरपोर्ट का रन वे बढ़ाने की योजना को हरी झंडी दे दी है, ताकि यहां बड़े विमानों को भी लैंडिंग हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed