फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmir flood, nine dead

कश्मीर में हर तरफ तबाही, नौ की मौत

Tue, 31 Mar 2015 01:58 AM IST
Updated Tue, 31 Mar 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
kashmir flood, nine dead

छह महीने पहले ही आसमान से बरसे कहर से तबाह हुई कश्मीर घाटी अब सिर पर आ खड़ी नयी तबाही की आशंका से बुरी तरह दहली हुई है। घाटी सैलाब के मुहाने पर है। झेलम खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जम्मू-कश्मीर के सभी हिस्सों में मुसीबतों का मौसम हैं।

विज्ञापन


एक अप्रैल से चार अप्रैल तक मौसम फिर खतरनाक होने के अनुमानों ने यहां के वाशिंदों से लेकर प्रशासन और सरकार तक को चिंतित कर रखा है। पिछले 24 घंटों में नौ लोगों की मौत हो चुकी है। बड़गाम में 10 लोग अभी भी मलबे में दबे हैं। उन्हें निकालने की कोशिश लगातार जारी है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे हालात पर लगातार नजर रखे हैं। उन्होंने राज्य शासन के साथ समन्वय के लिए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को श्रीनगर भेजा है। उन्होंने सुबह श्रीनगर के हालात देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने विधानसभा में कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हालात पर उनसे बात करने के बाद तत्काल एनडीआरएफ की दो टीमों को रवाना किया है। छह और टीमें भी जल्द भेजी जाएंगी।

यात्री फंसे, फसलें चौपट

kashmir flood, nine dead

घाटी में सेना, वायुसेना, अर्द्धसैनिक बल, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें युद्घस्तर पर राहत कार्य में जुट गईं हैं। सोमवार शाम को मौसम के मिजाज कुछ ठीक रहे। नेशनल हाईवे तीन दिन से बंद है। मुगल रोड पहले से ही बंद है। हजारों यात्री और वाहन रास्ते में फंसे हैं।

फसलें चौपट हो चुकी हैं। सैकड़ों मवेशी मारे गए हैं। बिजली, संचार और जल सेवाएं भी अस्त-व्यस्त हैं। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में करालगुंड इलाके के लादेन गांव में भूस्खलन से दो मकान जमींदोज होने से एक ही कुनबे के 16 दब गए। सात के शव निकाले जा चुके हैं।

बाकी अभी भी मलबे में दबे हैं। एक हजार से अधिक मकानों को नुकसान पहुंचा है। उधमपुर के चिनैनी में एक वृद्ध की मौत हो गई। पंचेरी के कुलटयाड़ वाला क्षेत्र में नाले में वाहन के साथ एक युवक बह गया।

बारामुला-बनिहाल रेल सेवा ठप है। कुलगाम में सीआरपीएफ का तीन मंजिला अस्थायी आवास गिर गया। एयर फोर्स ने भटिंडा से एनडीआरएफ की टीम को श्रीनगर पहुंचाया।

बांध टूटा, घरों में घुसा पानी

kashmir flood, nine dead

टीम ने अब तक 300 से अधिक परिवारों को सुरक्षित निकाल लिया है। सोमवार की सुबह राज्य सरकार द्वारा कश्मीर को बाढ़ग्रस्त घोषित कर दिया गया। श्रीनगर के बेमिना इलाके की हमदनिया कालोनी के पास बांध टूट जाने से पानी मकानों में घुस गया है।

राजबाग, जवाहर नगर, लाल चौक, जहांगीर चौक सहित कई इलाकों में भी पानी सड़कों पर भरा है। देर शाम बारिश थमने से संगम के करीब झेलम नदी के जल स्तर में कमी देखने को मिली है। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने लाल चौक पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

मुख्तार अब्बास नकवी ने भी आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार हर संभव मदद करेगी। केंद्रीय कैबिनेट सचिव अजित सेठ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये राज्य के मुख्य सचिव से हालात जाने। जम्मू में भी बारिश से भारी नुकसान हुआ है। बिजली सेवा चरमरा गई है। पुंछ में सेना पुलिस ने बाढ़ में फंसे 24 लोगों को सुरक्षित निकाला। गेहूं तथा सरसों की फसलें पूरी तरह चौपट हो गई है।

एनडीआरएफ की आठ टीमें आएंगी

kashmir flood, nine dead

केंद्रीय कैबिनेट सचिव सचिव अजित सेठ ने राज्य के मुख्य सचिव इकबाल खांडे के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ की आठ टीमें राज्य में भेजी जा रही हैं जो बचाव कार्यों में जुटेंगी।

यह टीमें दिल्ली, पटना तथा अन्य स्थानों से जल्द भेजी जाएंगी। खांडे ने सरकार की ओर से किए गए इंतजामों की जानकारी देते हुए बताया कि तीन कंट्रोल रूम खोले गए हैं। राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

फंसे यात्रियों को हवाई मार्ग से भेजने का आश्वासन
परिवहन, ग्रामीण विकास एवं बागवानी मंत्री अब्दुल गनी कोहली ने खराब मौसम की वजह से फंसे यात्रियों को विश्वास दिलाया है कि मौसम में सुधार होते ही उन्हें हवाई मार्ग से भेजने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि लोग जल्द से जल्द अपने घरों में जा सके।

लेकिन फिलहाल उन्हें थोड़ा इंतजार करना होगा। उन्होंने एडीसी और आरटीओ के साथ जनरल बस स्टैंड का दौरा किया। उन्होंने यात्रियों के लिए उचित इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

पीओके बस सेवा रद्द, स्कूल बंद

kashmir flood, nine dead

बाढ़ के खतरे को देखते हुए पीओके के बीच बस सेवा स्थगित कर दी गई है। कारवां ए अमन बस सेवा श्रीनगर तथा मुजफ्फराबाद के बीच है। सेवा अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक के लिए स्थगित की गई है। उड़ी में लाल पुल पर पानी खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। इस साल पांचवीं बार बस सेवा स्थगित हुई है।

चार लाख बालू के बोरे भेजे
विधान परिषद में शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने बताया कि सरकार सभी एहतियाती उपाय कर रही है। तीन कंट्रोल रूम खोले गए हैं। चार लाख बालू के बोरे भेजे गए हैं।

स्कूल बंद, परीक्षाएं स्थगित
कश्मीर के शिक्षा विभाग के निदेशक शौकत बेग का कहना है कि अगले 4 दिन तक कश्मीर संभाग के 12वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। अगले दो दिन तक बोर्ड की परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं। कश्मीर यूनिवर्सिटी में भी अगले दो दिन तक वार्षिक परीक्षाएं स्थगित रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed