फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmir disappointed over cancellation of indo pak fs level talk

क्या ऐसे ही अटल के मिशन को आगे बढ़ाएंगे मोदी?

Tue, 19 Aug 2014 04:38 PM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 04:38 PM IST
विज्ञापन
kashmir disappointed over cancellation of indo pak fs level talk

भारत-पाक विदेश स्तर की प्रस्तावित वार्ता को रद्द किए जाने के केंद्र सरकार के फैसले से कश्मीर में निराशा का आलम है। सत्ताधारी नेशनल कांफ्रेंस और मुख्य विपक्षी दल पीडीपी ने इसे केंद्र का अफसोसजनक कदम करार दिया।

विज्ञापन


पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने इसके लिए कांग्रेस के रवैये को जिम्मेदार ठहराया। नेकां के महासचिव और ग्रामीण विकास मंत्री अली मोहम्मद सागर ने कहा कि यह अफसोसजनक है।
विज्ञापन


अलगववादियों का कहना है कि क्या ऐसे ही मोदी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के मिशन को आगे बढ़ाएंगे।

'पहले भी पाकिस्तानी नेताओं से मिलते रहे अलगाववादी'

kashmir disappointed over cancellation of indo pak fs level talk

ग्रामीण विकास मंत्री अली मोहम्मद सागर ने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने कश्मीरी अलगाववादियों की मुलाकात को आधार बनाकर प्रस्तावित बातचीत को रद्द किया है तो मैं यही कहूंगा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। हुर्रियत नेता कोई पहली बार ऐसा नहीं कर रहे हैं।

वह पहले भी पाकिस्तानी नेताओं से मिलते रहे हैं। एक तरफ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कश्मीर मिशन को ही आगे बढ़ाएंगे और दूसरी तरफ वह विदेश सचिव स्तर की वार्ता को रद्द कर रहे हैं।

पीडीपी की अध्यक्ष एवं सांसद महबूबा मुफ्ती ने कहा कि वार्ता रद्द होने से भारत-पाक संबंधों पर बुरा असर होगा। केंद्र सरकार को बातचीत रद्द नहीं करनी चाहिए।

'प्रधानमंत्री को वार्ता रद्द नहीं करनी चाहिए थी'

kashmir disappointed over cancellation of indo pak fs level talk
महबूबा मुफ्ती ने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कांग्रेस ने मोदी द्वारा पाकिस्तान के साथ सामान्य संबंध बनाने के शुरू किए गए प्रयासों को ठेस पहुंचाई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रो सैफुद्दीन सोज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रस्तावित विदेश सचिव वार्ता रद्द नहीं करनी चाहिए थी।

उन्होंने सफाई दी कि कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने तो सिर्फ हुर्रियत नेताओं की पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित के साथ मुलाकात पर सवाल उठाया था।
विज्ञापन

'कश्मीर मुद्दे पर भारत ने नहीं बदला अपना स्टैंड'

kashmir disappointed over cancellation of indo pak fs level talk

आल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी गुट के चेयरमैन सैयद अली शाह गिलानी ने कहा कि इससे एक बात फिर साबित हो गई है कि कश्मीर मुद्दे पर भारत ने अपना स्टैंड नहीं बदला है। हमारी पाकिस्तानी उच्चायुक्त से मुलाकात तो सामान्य ही है।

उदारवादी हुर्रियत कांफ्रेंस के चेयरमैन मीरवाइज मौलवी उमर फारुक ने कहा कि केंद्र सरकार को पता होना चाहिए कि कश्मीर समस्या के हल के लिए कश्मीरियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

पाकिस्तानी उच्चायुक्त और नेताओं से तो हम पहले भी मिलते रहे हैं और आगे भी मिलते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed