{"_id":"5b8ec10a867a5548343dbb30","slug":"kashmir-administrative-services-preliminary-examination-to-be-held-on-sixteenth-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में 16 सितंबर को होगी केएएस प्रारंभिक परीक्षा, प्रदेश में बाने कुल 65 केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में 16 सितंबर को होगी केएएस प्रारंभिक परीक्षा, प्रदेश में बाने कुल 65 केंद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर प्रशासनिक सेवा (केएएस) प्रारंभिक परीक्षा-2018 आने वाली 16 सितंबर को होगी। यह परीक्षा रियासत के कुल 65 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जम्मू में 33 केंद्रों पर यह परीक्षा होगी। श्रीनगर में इसके लिए 15 केंद्र बनाए गए हैं। अनंतनाग में सात, बारामुला में तीन, लेह और कारगिल में एक-एक, डोडा में दो, जबकि राजोरी में तीन केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
परीक्षा का आयोजन जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) की ओर से किया जाएगा। आयोग के परीक्षा नियंत्रक खालिद मजीद के मुताबिक बोर्ड ने रिवाइज्ड एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। अगर किसी परीक्षार्थीको ई-एडमिट कार्ड के संबंध में किसी भी तरह की परेशानी है तो वह आने वाली 10 सितंबर तक आयोग को कार्यालय से संपर्क कर सकता है।
परीक्षा स्थल के गेट को परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट बाद बंद कर दिया जाएगा। इसके पश्चात किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा स्थल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। अगर इस दिन प्रश्नपत्र को लेकर किसी भी तरह की शिकायत अभ्यर्थी को होगी तो वह 17 से लेकर 19 सितंबर तक रिप्रेजेंटेशन दाखिल करा सकेगा। इसके बाद आयोग किसी रिप्रेजेंटेशन पर विचार नहीं करेगा। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक डिवाइस, पेन ड्राइव, स्मार्ट घड़ी या कोई भी इंस्ट्रूमेंट या स्टोरेज डिवाइस ले जाने पर पाबंदी लगाई गई है।