फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashi Ganga, Maha Aarti of Raghunath ji started in Jammu,

Jammu: काशी गंगा की तरह जम्मू में रघुनाथ जी की महाआरती का हुआ शुभारंभ, शहरवासियों का उमड़ा सैलाब

Wed, 15 Jan 2025 12:13 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 15 Jan 2025 12:13 PM IST
विज्ञापन
Kashi Ganga, Maha Aarti of Raghunath ji started in Jammu,
जम्मू में रघुनाथ जी की महाआरती - फोटो : अभिषेक बड़ू

ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर एक बार इतिहास का गवाह बना। काशी गंगा की तरह जम्मू में श्री रघुनाथ जी की जम्मू महाआरती का शुभारंभ हुआ। जिसे देखने के लिए शहरवासियों का सैलाब उमड़ा। रघुनाथ मंदिर के इर्द गिर्द बनी दुकानों और होटलों के ऊपर चढ़े लोग इसे देखते नजर आए। मकर संक्रांति के अवसर पर शुरू हुई आरती की दिव्यता और भव्यता देख हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।

विज्ञापन


https://youtu.be/zCuDUv9Ay9M?si=5pHq7EOuZlN19vUK

पिछले 6 महीने से जम्मू पर्यटन विकास संघ इसकी तैयारी कर रहा था।आरती ज्योत पूजन के साथ शुरू हुई। इसके बाद इसका श्रीगणेश किया गया। पांच चरणों में हुई आरती में पहली आरती में धूप, दूसरी अगरबत्ती, तीसरी नाग आरती, चौथी बड़ी आरती और पांचवीं मोरपंख एवं फूलों से महाआरती की गई। सात पुरोहितों द्वारा हर एक आरती शुरू करने पर माहौल भक्तिमय हो गया। इसमें 51 ज्योतियां एक साथ जलीं।
विज्ञापन




आरती शाम 6 बजे से शुरू होकर 7 बजे खत्म हुई। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। रघुनाथ मंदिर और रघुनाथ बाजार घूमने आए पर्यटकों ने इसमें हिस्सा लिया और इसका लुत्फ उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद से ज्यादा दिखा उत्साहपर्यटन विकास संघ और रघुनाथ बाजार एसोसिएशन समेत 19 संगठनों ने इसके लिए कारीडोर तैयार किया है। पर्यटन विकास संघ के प्रधान राजेश गुप्ता का कहना है कि आरती देखने हजारों लोग उमड़े। यह उम्म्मीद ये अधिक है।

बताया कि हर महीने के पहले मंगलवार को रघुनाथ मंदिर के बाहर ये आरती स्थायी रूप से होगी। इसके बाद इसे रोजाना करने की योजना है। आरती शहर के अन्य मंदिरों में ही शुरू होगी। प्रयास किया है कि जम्मू में आने वाले पर्यटक इससे जुड़ें। इसलिए कई संगठनों ने मिलकर काम किया है।


सब खामौश, सिर्फ मंत्रों का शोर
आरती में शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। डीआईजी जम्मू शिव कुमार, विधायक अरविंद गुप्ता, युद्धवीर सेठी, एडीसी जम्मू, आरती संयोजक बलदेव खुल्लर समेत कई लोग पहुंचे। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। करीब 40 मिनट तक हुई आरती में एक मिनट भी किसी का शोर सुनाई नहीं दिया, सिर्फ मंत्र ही सुनाई दिए। ठंड के बावजूद लोगों ने खड़े होकर आरती में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed