फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   karwa chouth

मैट बॉलीवुड और जयपुरी चूड़ियों की धूम

विज्ञापन
karwa chouth
जम्मू। करवाचौथ पर्व के लिए बाजारों में काफी रौनक है। पंचक की समाप्ति के बाद काफी संख्या में लोग और महिलाएं खरीदारी के लिए बाजारों का रुख कर रहे हैं। त्योहार के प्रति महिलाओं में काफी उत्साह है। कपड़ों, ज्वैलरी, सौंदर्य प्रसाधन सहित मेहंदी लगाने वाली दुकानों पर महिलाओं का दिनभर तांता लग रहा है।
विज्ञापन

सजने-संवरने के लिए महिलाओं में खासा उत्साह है। मैट बॉलीवुड और जयपुरी चूड़ियां महिलाओं को आकर्षित कर रही हैं। इसके साथ ही अरेबिक मेहंदी भी पहली पसंद बनी हुई है। चूड़ियां कई प्रकार की होती हैं, लेकिन करवाचौथ पर तीन किस्म की चूड़ियों की ज्यादा डिमांड रहती है। क्योंकि यह गाढ़े रंगों में उपलब्ध होती हैं। सुहागिनें करवाचौथ वाले दिन चूड़ियां मैचिंग में पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। इसके अलावा मेहंदी भी चूड़ियों और साड़ी के डिजाइन से मिलती जुलती लगवा रही हैं। इसमें अरेबिक मेहंदी की खास तौर से डिमांड की जा रही है। सजने संवरने के सामान के साथ साथ महिलाएं घर में चांद को अर्घ्य देने के लिए भी जरूरी सामग्री खरीद रही हैं। इसमें करवे, नारियल, फैननियां, कतलमें और अन्य चीजें शामिल हैं।
विज्ञापन

शहर के परेड, पक्का डंगा, जैन बाजार आदि बाजारों में काफी भीड़ लग रही है। खरीदारी करने आई रानी जमवाल ने बताया कि यह पर्व साल में एक बार आता है। यह डुग्गर देश का पारंपरिक पर्व है। इस दिन पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं व्रत रखती हैं। नवविवाहिता मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि कुछ माह पहले शादी हुई है। इसलिए करवाचौथ को लेकर काफी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed