फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   karra said vijay malya defaulter of jk bank

जेएंडके बैंक के डिफाल्टरों में विजय माल्या भी शामिल

Sun, 17 Aug 2014 01:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, जम्मू
टीम डिजिटल/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 17 Aug 2014 01:14 AM IST
विज्ञापन
karra said vijay malya defaulter of jk bank

लिकर किंग के नाम से मशहूर उद्योगपति विजय माल्या की कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस पहले ही डिफॉल्टर घोषित हो चुकी है। बैंकों से कर्ज लेकर नहीं लौटाने वाली किंगफिशर एक साल से भी ज्यादा समय से बंद पड़ी हुई है।

विज्ञापन


अब खबर आ रही है कि विजय माल्या ने रियासत की सबसे बड़ी बैंक जम्मू एंड कश्मीर बैंक से लगभग 100 करोड़ के आस-पास लोन लिया था। जिसे उनकी कंपनी नहीं लौटा सकी है। अब बैंक ने उन्हें डिफॉल्टर घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


बैंक ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि विजय माल्या ने बैंक से कितना पैसा लोन के रुप में लिया था और अभी तक कितना वापस किया है।

बैंक ने 95 फीसदी लोन वसूला

karra said vijay malya defaulter of jk bank

जेएंडके बैंक को साल 2014 को अभी तक प‌िछले व‌ित्त बर्ष के मुकाबले 60 फीसदी तक का नुकसान उठाना पड़ा है। जोक‌ि जेएंडके बैंक के ल‌िए एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

जेएंडके बैंक की इस समय कुल लाभ 130 करोड़ है जबक‌ि प‌िछले साल जून में बैंक का कुल लाभांश 308 करोड़ के आसपास था।

बैंक की इस ग‌िरावट का सबसे बड़ा कारण जम्मू-कश्मीर से बाहर के लोगों को लगातार बड़े-बड़े लोन देना फ‌िर उन लोन को वापस वसूल ना कर पाना  बताया जा रहा है।

हालांक‌ि बैंक के जनसम्पर्क अध‌िकारी का कहना है क‌ि बैंक ने व‌िजय माल्या को दी गई कुल राश‌ि का 95 फीसदी ह‌िस्सा वसूल
कर ल‌िया है।

विलफुल डिफॉल्टर घोष‌ित हो सकती है क‌िंगफ‌िशर

karra said vijay malya defaulter of jk bank

किंगफिशर ने  एसबीआई के साथ-साथ 17 और बैंकों से 6,500 करोड़ रुपये का कर्ज दिया है। इसके अलावा कोलकाता के यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया ने भी 400 करोड़ रुपये का कर्ज दे रखा है।

जिसने पहले ही कंपनी को अलग से नोटिस दे रखा है। वित्त मंत्रालय की सूची के मुताबिक किंगफिशर देश के टॉप 50 डिफॉल्टरों में से सबसे ऊपर है।

अब ये बैंक जल्दी ही व‌िजय माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस को विलफुल डिफॉल्टर (जानबूझकर कर्ज नहीं चुकाने वाले) घोषित कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed