फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kargil students living in Delhi stand with KDA, LBA on UT issues

Jammu News: यूटी के मुद्दों पर दिल्ली में रह रहे कारगिल के छात्र केडीए, एलबीए के साथ

विज्ञापन
Kargil students living in Delhi stand with KDA, LBA on UT issues
एकेएसएडी के अध्यक्ष ने लद्दाख से दिल्ली पहुंचे नुमाइंदों के साथ की मुलाकात
विज्ञापन

आज केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के साथ एचपीसी की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। तीन महीने के इंतजार के बाद आखिर लद्दाख मामलों पर हाईपावर की कमेटी की बैठक मंगलवार को नई दिल्ली में होनी जा रही है। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय करेंगे। लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) और कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (केडीए) के नुमाइंदे दिल्ली पहुंच चुके हैं। वहीं, लद्दाख में रहे छात्रों ने भी स्टेटहुड समेत दूसरे मुद्दे पर इन दोनों संगठनों का समर्थन किया है। फिलहाल, पूरे लद्दाख की नजर इस अहम बैठक पर लगी है।
ऑल कारगिल (लद्दाख) स्टूडेंट्स एसोसिएशन, दिल्ली के अध्यक्ष मोहम्मद इब्राहिम ने सोमवार को नई दिल्ली के लद्दाख भवन में कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के को-चेयरमैन हाजी अली करबलाई और लेह एपेक्स बॉडी के को-चेयरमैन चेरिंग दोरजे लकरूक से मुलाकात की। उन्होंने चार बिंदुओं पर आधारित एजेंडे राज्य का दर्जा, छठी अनुसूची, लोक सेवा आयोग और लद्दाख के लिए दो संसदीय सीटों समेत लोकल रेजिडेंट सर्टिफिकेट (एलआरसी), उम्र में एक बार की छूट और जल्द भर्ती के मुद्दों पर बात की।
विज्ञापन

उन्होंने दिल्ली में रह रहे लद्दाखी छात्र समुदाय की ओर से लद्दाख के संवैधानिक अधिकारों, अपनी सांस्कृतिक पहचान की सुरक्षा और बेरोजगारी के मुद्दे पर संघर्ष का एलान किया। उनका भी मानना था कि इन गंभीर मुद्दों पर बात के लिए एक दिन नाकाफी है। वे चाहते हैं कि जितना भी समय चर्चा को मिले, उसके बाद समुचित एक्शन हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed