फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kargil: October 4 elections in Kargil, votes will be cast through EVM for the first time

Kargil : कारगिल चुनाव के लिए बनाये गये 278 मतदान केंद्र, 4 अक्तूबर को पहली बार ईवीएम से डाले जाएंगे वोट

Sun, 10 Sep 2023 12:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Sep 2023 12:44 AM IST
सार

यहां चार अक्टूबर को चुनाव होना है। वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। जीत के बाद प्रत्याशियों के जुलूस निकालने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। स्थानीय चुनाव में पहली बार यहां पर ईवीएम से वोटिंग होने जा रही है।
 

विज्ञापन
Kargil: October 4 elections in Kargil, votes will be cast through EVM for the first time
Ladakh (File Photo) - फोटो : Agency

विस्तार

कारगिल हिल काउंसिल चुनावों के लिए कुल 278 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 99 संवेदनशील और 114 केंद्र अतिसंवेदनशील बने हैं। यहां चार अक्टूबर को चुनाव होना है। वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। जीत के बाद प्रत्याशियों के जुलूस निकालने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। स्थानीय चुनाव में पहली बार यहां पर ईवीएम से वोटिंग होने जा रही है।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनायत अली के साथ उपायुक्त (कारगिल) श्रीकांत सुसे ने बताया कि 4 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए सभी 26 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 278 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इनमें से 114 अतिसंवेदनशील, 99 संवेदनशील और 65 सामान्य हैं। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों के अनुसार सुरक्षा और मतदान कर्मियों को तैनात किया जाएगा। 
विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार कुल 30 सदस्यीय लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी)-कारगिल में से 26 के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू हो गई। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर है। अधिसूचना के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच 18 सितंबर को की जाएगी, जबकि उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 20 सितंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन कटिबद्ध
स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव का आश्वासन देते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिले में पहली बार स्थानीय चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरी चुनाव प्रक्रिया 11 अक्टूबर से पहले पूरी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed