फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   karan singh voices concern over 'war-like rhetoric' from pak

'मेरे पिताजी की आधी रियासत पर है पाक का कब्जा'

Fri, 04 Sep 2015 12:59 PM IST
Updated Fri, 04 Sep 2015 12:59 PM IST
विज्ञापन
karan singh voices concern over 'war-like rhetoric' from pak
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सदर-ए-रियासत डॉ. कर्ण सिंह ने भारत और पाकिस्तान दोनों ओर से लगातार जंग संबंधी बयानबाजी करने को लेकर चिंता जताई है। डॉ. सिंह का कहना है कि दोनों देशों को जम्मू-कश्मीर समेत सभी लंबित मामलों पर खुलकर बात करनी चाहिए।
विज्ञापन


उनका कहना है कि जंग कितनी भी छोटी हो, उसके परिणाम बहुत घातक होंगे। डॉ. कर्ण सिंह ने कहा कि उनके पिता की रियासत के आधे हिस्से पर पाकिस्तान ने गलत तरीके से कब्जा कर रखा है। उन्होंने हैरानी जताई कि इसके बावजूद भारत हमेशा ही जम्मू-कश्मीर के मामले में बचाव की मुद्रा में रहता है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के पूर्व सदर-ए-रियासत डॉ.कर्ण सिंह ने कहा कि बीते कुछ  दिनों में भारत और पाकिस्तान दोनों ही ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक और सैन्य अधिकारियों की ओर से दिए जा रहे जंग संबंधी बयानों से चिंताजनक स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर सहित सभी मुद्दों पर करनी चाहिए बात

karan singh voices concern over 'war-like rhetoric' from pak

पाकिस्तान की ओर से लगातार परमाणु क्षमता का राग अलापा जा रहा है जबकि भारत की ओर से कोई और नहीं बल्कि सैन्य प्रमुख की ओर से छोटी जंग की आशंका जताई जा रही है।

डॉ. कर्ण सिंह ने कहा कि वे 1947 से लेकर अब तक के सभी भारत- पाकिस्तान संघर्षों के गवाह रह चुके हैं और इसलिए मैं यहां चेतावनी देना चाहता हूं कि जंग के परिणाम किसी के लिए भी घातक ही साबित होते हैं।

डॉ. कर्ण सिंह ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि उनकी राय में राष्ट्रीय सुरक्षा के सभी हितों का ध्यान रखते हुए पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर समेत सभी लंबित मुद्दों पर बातचीत की जानी चाहिए। हालांकि, उन्होंने कहा कि दोनों देशों में बातचीत हो इसके लिए आवश्यक है कि एलओसी और आईबी पर शांति बहाल हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed