कांग्रेसी नेता कर्ण सिंह के बेटे अजातशत्रु भाजपा में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके साथ ही चुनाव से पहले पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए भाजपा ने वरिष्ठ नेता चमन लाल गुप्ता के निष्कासन को वापस ले लिया है।
जम्मू-कश्मीर के प्रभारी और वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने कहा कि विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी के बेहतर करने की संभावना है और वह राज्य में अपने आधार को मजबूत बना रही है।
गुप्ता को 2011 में विधान परिषद चुनाव में 'कैश फॉर वोट' मामले में भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था।
अब तक नेकां के सदस्य थे अजातशत्रु
वरिष्ठ कांग्रेस नेता कर्ण सिंह के पुत्र अजातशत्रु सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ले ली है। भाजपा में शामिल होते हुए अमित शाह ने उनका स्वागत किया। आजातशत्रु ने इस दौरान कहा कि, वह पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।
बता दें कि आजातशत्रु के पार्टी भाजपा में शामिल होने से पार्टी को आगामी विधानसभा चुनावों में मजबूती मिलेगी। बता दें कि कर्ण सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और अब तक अजातशत्रु नेशनल कांफ्रेंस के सदस्य थे। लेकिन चुनाव से ऐन पहले ये सियासी उठापटक रियासत की सियासत में अहम मोड़ लाने वाली है।