{"_id":"5a8307864f1c1b2a788b5985","slug":"karan-nagar-crpf-camp-attack-srinagar-santri-raghunath","type":"story","status":"publish","title_hn":"करन नगर हमलाः CRPF के इस जवान की मुस्तैदी के चलते नाकाम हुआ था आतंकी हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करन नगर हमलाः CRPF के इस जवान की मुस्तैदी के चलते नाकाम हुआ था आतंकी हमला
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
बहादुर सीआरपीएफ संतरी रघुनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के करन नगर में सोमवार को आतंकियों के खिलाफ शुरू हुआ एनकाउंटर लगभग 30 घंटे बाद खत्म हो गया। इस हमले में आतंकियों के निशाने पर करन नगर का सीआरपीएफ का कैंप था। लेकिन गेट पर तैनात संतरी रघुनाथ की मुस्तैदी के चलते होने से इस हमले को टाल दिया गया।
विज्ञापन
30 घंटे तक चली इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। जबकि आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया है। जबकि एक जवान घायल बताया जा रहा है। आतंकियों जम्मू के सुंजवां हमले के दो दिन बाद करन नगर सीआरपीएफ कैंप पर हमला करने की नियत से घुसपैठ करने की कोशिश की।
विज्ञापन
लेकिन गेट पर तैनात संतरी रघुनाथ ने आतंकियों की संदिग्ध हरकतों को पहले ही भाप लिया और उनके आते ही ताबड़तोड़ गोलियों की बरसात कर दी। रघु के हौसले को देख कर दोनों फिदायीन आतंकी डर के मारे भाग खड़े हुए और पास की एक इमारत में जाकर छिप गए।
विज्ञापन
सीआरपीएफ के डीजी आरआर भट्टनागर में भी रघु की बहादुरी की जमकर तारीख की और उन्हें एनकाउंटर खत्म होने के बाद उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित भी करने की घोषणा की। बता दें कि 27 वर्षीय रघुनाथ महाराष्ट्र के बुलढाना जिले के नंदुरा गांव का रहने वाला है।
रघु की गोलीबारी की आवाज सुनकर सीआरपीएफ के जवानों को पूरी घटना को समझने में देर न लगी और उस इमारत को चारों ओर से फौरन घेर लिया। लगभग तीस घंटे के ऑपरेशन के बाद दोनों आतंकियों को मार गिराया गया।